घर में है 2 पल्ले का दरवाजा तो जरूर करें ये उपाय, घट सकती हैं मुसीबतें

पहले के समय में घर के भीतर दोनों पाप ग्रहों की छाया को पड़ने से रोकने के लिए दो पल्ले के दरवाजे बनाये जाते थे क्योंकि इन दोनों ग्रहों में से किसी एक का भी घर में आना मुसीबतों को जीवन में ला खड़ा कर देता है।
Updated:- 2025-02-04, 11:39 IST
two face door astro remedies

आपने अगर कभी कोई पुराना घर देखा हो या आपका घर भी अगर दादा-परदादा के टाइम का बना हुआ हो तो यह गौर जरूर किया होगा कि पहले के समय में दो पल्ले के दरवाजे यानी कि टू फेस्ड डोर हुआ करते थे। सामान्य तर्क कहता है कि अधिक मजबूत होने के कारण दो पल्ले के दरवाजे ज्यादा सुरक्षा घर को प्रदान करते थे, लेकिन ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो दरवाजे का दो भाग में होना दो पाप ग्रह राहु और केतु को दर्शाता है।

life problems ke liye do palle ke darwaje ke upay

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि पहले के समय में घर के भीतर दोनों पाप ग्रहों की छाया को पड़ने से रोकने के लिए दो पल्ले के दरवाजे बनाये जाते थे क्योंकि इन दोनों ग्रहों में से किसी एक का भी घर में आना मुसीबतों को जीवन में ला खड़ा कर देता है। ऐसे में अगर राहु और केतु से बचना है और परेशानियों से छुटकारा पाना है तो 2 पल्ले के दरवाजे से जुड़े कुछ उपाय अवश्य करें। इससे कुंडली में भी राहु-केतु की स्थिति अच्छी होगी।

दो पल्ले वाले दरवाजे के उपाय

job ke liye do palle ke darwaje ke upay

अगर आपके भी घर में 2 पल्ले का दरवाजा है और विशेष रूप से घर का मुख्य द्वार है तो ऐसे में 2 रंग के धागे लें एक लाल और एक काला। फिर अपने सीधे हाथ की तरफ वाले दरवाजे के भाग पर लाल रंग का धागा बांधें और उल्टे हाथ की तरफ वाले भाग पर काले रंग का धागा बांधें। इससे सकारात्मकता का घर में प्रवेश होगा और दरवाजे पर ही नकारात्मक ऊर्जा रुक जाएगी।

यह भी पढ़ें: क्यों होते थे पुराने घरों में दो पल्ले वाले दरवाजे? जानें इसके ज्योतिषीय लाभ एवं महत्व

घर में दो पल्ले वाले दरवाजे पर शुभ और लाभ लाल रंग से ह,हमेशा लिख कर रखें। रंग फीका पड़ने लगे तो दोबारा लिखें। ठीक ऐसे ही अगर आप स्टीकर चुप्काते हैं तो बी ध्यान रखें कि स्टीकर उचलने लगे तो नया शुभ-लाभ स्टीकर चिपका दें। दरवाजे पर लाल रंग से लिखे हुए शुभ-लाभ के प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा और परेशानियां कम होती चली जाएंगी।

success ke liye do palle ke darwaje ke upay

घर का मुख्य द्वार नहीं भी है लेकिन अगर घर में जितने भी दरवाजे हैं उनमें से कोई भी दरवाजा अगर 2 पल्ले का है तो उस दरवाजे के आगे रोजाना सरसों के तेल के दीये में थोड़ा सा नारंगी सिंदूर मिलाकर अवश्य जलाएं। सरसों का तेल शनि देव का प्रतीक है और नारंगी सिंदूर हनुमान जी का। दोनों ही राहु और केतु को परास्त कर उनके प्रभावों को निष्फल करने के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर कैसे वॉलपेपर नहीं लगाने चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।