Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

Bada Mangal Remedies: ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर करें ये 4 उपाय, सभी बाधाओं से मिलेगी मुक्ति

ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल हनुमान जी की विशेष कृपा पाने का एक अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए पूजा-पाठ और उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं। आइए जानें आपको इस दिन कौन से उपाय आजमाने चाहिए।
Updated:- 2026-05-03, 18:12 IST
image

ज्येष्ठ महीने के सभी मंगल बड़ा मंगल कहे जाते हैं और ज्योतिष में इनका विशेष महत्व होता है। इस साल ज्येष्ठ महीने का आरंभ 02 मई को हो गया है और पहला बड़ा मंगल 05 मई को पड़ेगा। ज्येष्ठ महीने का पहला बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन से संकटों, बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होते हैं। खासतौर पर बड़े मंगल पर हनुमान जी की पूजा करने से आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से किए गए उपायों से रुके हुए काम बनने लगते हैं और घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको साल के पहले बड़े मंगल पर कौन से ज्योतिष उपाय करने चाहिए, जिससे हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहे।

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं

lord hanuman bada mangal upay

ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल के दिन आप सुबह स्नान करके किसी हनुमान मंदिर में जाएं और दर्शन करते समय हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी को चोला चढ़ाने से घर की खुशहाली बनी रहती है और बिगड़े काम बनने लगते हैं। हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी के अंगूठे का सिंदूर लेकर घर के सभी सदस्यों के माथे पर लगाएं। इस उपाय से आपके सभी काम बनने लगेंगे और हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी भी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: इस साल ज्येष्ठ माह में बन रहा है विशेष संयोग, 4 की जगह होंगे 8 बड़े मंगल; यहां जानें शुभ तिथियों समेत अन्य बातें

जरूरतमंदों को भोजन कराएं और जल का दान करें

बड़ा मंगल हनुमान जी को समर्पित होता है और इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। यदि आप इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएंगी और शरबत या जल का दान करेंगी, तो आपको इसके लाभ मिल सकते हैं। इस दिन लोगों को भोजन कराने और जल पिलाने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन आप हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू चढ़ाएं और प्रसाद सभी में वितरित करें। इसके साथ ही आप लोगों को शरबत जरूर पिलाएं। आप इस दिन मौसमी फलों का दान भी कर सकती हैं।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

अगर आपके जीवन में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या मानसिक तनाव बना हुआ है, तो ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल को पीपल के पेड़ के पकास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाने से पहले हनुमान जी का ध्यान करें कौर हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और यदि आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो उससे भी राहत मिलेगी। इस दिन आप 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें। इस उपाय से आपके मन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करें

hanuman chaleesa ka path

ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करेंगी तो सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। इस उपाय से आपके जीवन की बाधाएं भी दूर हो सकती हैं और हनुमान जी का आशीर्वाद भी बना रहेगा। आपको ज्येष्ठ के पूरे महीने नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जाती है।

अगर आप भी यहां बताए उपायों को आजमाएंगी, तो आपके जीवन में इसके लाभ दिखाई देंगे और सभी भय से मुक्ति भी मिल सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।