Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:46 AM IST

Bada Mangal 2026: सिर्फ 2 काम करेंगे परेशानियों को दूर, बनी रहेगी बजरंगबली की कृपा

अगर आपके जीवन की परेशानियां भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो ऐसे में आप बड़ा मंगल वाले दिन 2 ऐसे कार्य कर सकती हैं, जिसे करने के बाद आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
Updated:- 2026-05-04, 12:59 IST
image

जीवन हर कोई अपने हिसाब से जीता है, लेकिन जब कोई परेशानी आती है, तो इससे परेशान होकर वो कई सारी चीजें करता है, जिसका असर लाइफ में बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसा उपाय करें, जिससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़े और आपके रुके हुए सारे कार्य आसानी से पूरे हो सके। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने ऐसे ही उपाय के बारे में बताया है, जिसे आप बड़ा मंगलवार वाले दिन कर सकती हैं और जीवन में सकारात्मक प्रभाव का असर देख सकती हैं।

बड़ा मंगल के दिन मंदिर में चढ़ाएं गुड़ चने का प्रसाद

आप अगर बजरंगबली की कृपा पाना चाहती हैं, तो ऐसे में आप बड़ा मंगल वाले दिन मंदिर में जाकर गुड़ और चने का प्रसाद जरूर चढ़ाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं। साथ ही नए रास्ते खुलते नजर आएंगे।

4 - 2026-05-04T102438.188

  • इसके लिए आपको सबसे पहले स्नान करना है।
  • फिर मंदिर में गुड़ और चने का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करना है।
  • इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • इससे आपके जीवन की परेशानियां कम होती नजर आएंगी।

बड़ा मंगल वाले दिन चढ़ाएं पान

आपके अगर कोई कार्य रुके हुए हैं, तो ऐसे में आप बड़ा मंगल वाले दिन पान जाकर मंदिर में चढ़ा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ये पान मीठा होना चाहिए। इसमें सुपारी को जरूर चढ़ाएं।

3 - 2026-05-04T102439.409

  • इस उपाय को करने के लिए आप सुबह या शाम किसी भी समय का चुनाव कर सकती हैं।
  • फिर पान को बनाकर मंदिर में चढ़ाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि वो हनुमान जी भोग के रुप में चढ़ाया जाए।
  • इसके बाद इसका प्रसाद लेकर खाएं।
  • इससे आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bada Mangal Upay 2025: कब है दूसरा बड़ा मंगल? इस दिन करें ये 3 काम, हनुमान जी की बरसेगी कृपा

इन 2 काम को करने से आपके जीवन में आने वाली रुकावटें कम हो जाएंगी। साथ ही आपकी परेशानियों का हल जल्द ही मिल जाएगा। आप इन उपायों को करने से जीवन के सारे हल मिल जाएंगे। साथ ही हनुमान जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। बस आप इसे सही समय पर करें और जीवन में बदलाव को महसूस करें।

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को चढ़ाएं ये खास चीज, वास्तु दोष होगा दूर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।