हजार कोशिशों के बाद भी जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता? आखिरी बड़ा मंगल के दिन करें हनुमान जी से जुड़े ये 5 उपाय

अगर आपको कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो आपको आखिरी बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों से आपके जीवन की कई बाधाएं तो समाप्त हो हो सकती हैं और आपको जीवन में सफलता भी मिल सकती है।
Updated:- 2025-06-10, 11:47 IST
image

जीवन में सफलता भला कौन नहीं पाना चाहता है, लेकिन कई बार आपके पूरे प्रयत्न के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पाती है। आप चाहे व्यापार से जुड़ी हों या नौकरी-पेशे से, आपको जीवन में सफलता जरूर हासिल करनी होती है। यदि आप भी जीवन में बार-बार किसी न किसी वजह से असफलता हासिल कर रही हैं, आपके व्यापार में बार-बार घाटा हो रहा है, आपकी गाड़ी को बार-बार दुर्घटना का सामना करना पड़ता है, तो आप ज्येष्ठ महीने के आखिरी मंगल जो कि साल का आखिरी बड़ा मंगल है,इस दिन कुछ आसान उपाय आजमा सकती हैं। यदि आप भी अपने जीवन में बार-बार असफलता का सामना कर रही हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो आखिरी बड़ा मंगल के दिन किए गए हनुमान जी से जुड़े कुछ उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं। यही नहीं इन उपायों से आपको हर काम में जल्द ही सफलता मिल सकती है। आइए सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें इन उपायों के बारे में।

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं

what to offer sindoor to hanuman

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़ा मंगल के दिन आप प्रातः जल्द ही स्नान आदि से मुक्त होकर हनुमान मंदिर जाएं और मंदिर में सिंदूर लेकर घर से ही जाएं। आप इस सिंदूर से हनुमान जी का श्रृंगार करें और यह सिंदूर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। वैसे तो किसी भी मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से आपके कार्य संपन्न होते हैं, लेकिन आखिरी बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से सभी बड़े मंगल का फल एक साथ मिलता है और आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस उपाय से आपको जल्द ही सफलता प्राप्त होती है। इससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

इसे जरूर पढ़ें:  आखिर क्यों हनुमान जी को चढ़ाया जाता है नारंगी सिंदूर, जानें इसके कारण

हनुमान जी के मंदिर चमेली का तेल चढ़ाएं

हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने से आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और आपको सफलता प्राप्त होती है। यदि आप ज्येष्ठ महीने के आखिरी बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाती हैं, तो इससे आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम होते हैं। चमेली का तेल हनुमान जी की पूजा में बहुत महत्व रखता है। इससे हनुमान जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चमेली के तेल से हनुमान जी की पूजा करने से आपके जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं और आपको सफलता प्राप्त होती है। यदि आपकी नौकरी या व्यापार में बार-बार बाधा आ रही है, तो आप साल के आखिरी बड़ा मंगल के दिन ये उपाय जरूर करें।

दो मीठे पान ब्राह्मण को दें और उसमें से एक पान वापस लें

offer paan to lord hanuman

अगर आपको काम में बार-बार असफलताएं देखने को मिल रही हैं और काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो आप साल के आखिरी बड़ा मंगल के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में दो मीठे पान लेकर जाएं। दोनों पान आप पंडित जी को दे दें और उनमें से एक पान वापस लेकर प्रसाद की तरह ग्रहण कर लें। इस उपाय से आपके जीवन की बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। यदि आपके काम बार-बार बिगड़ रहे हैं तो आपको इस उपाय को आजमाने के बाद से ही सफलता मिलने लगेगी। किसी भी मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को पान चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है और इससे आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।

हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का दान करें

ज्येष्ठ महीने के आखिरी बड़ा मंगल के दिन आप हनुमान मंदिर हैं और एक नई हनुमान चालीसा खरीदकर ले जाएं। मंदिर में जाकर आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसी मंदिर में हनुमान चालीसा का दान कर दें। बड़ा मंगल के दिन हनुमान चालीसा का दान करने से हनुमान जी की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है और आपके जीवन में सफलता और समृद्धि भी बनी रहती है। इस उपाय से आपको सभी बड़ा मंगल के पूजन के बराबर फल एक ही दिन में मिल सकता है।

हनुमान जी के बाएं पैर के अंगूठे का सिंदूर लगाएं

lord hanuman upay

आपको हनुमान जी के मंदिर में गतिमान का नाम लेना है, जो कि उनके तीसरे भाई माने जाते हैं। उसके बाद हनुमान जी के बाएं पैर के अंगूठे से अपनी अनामिका उंगली में सिंदूर लें। इस सिंदूर को आप माथे पर लगाएं या फिर जिस व्यापार की भी शुरुआत कर रही हैं उसकी शुरुआत करते समय उस स्थान और अपने मस्तक पर लगाएं। इस उपाय से आपको रुके हुए व्यापार में भी सफलता मिल सकती है और जीवन की कई बाधाएं दूर हो सकती हैं। कोई भी नया व्यापार या नौकरी शुरू करते समय यह सिंदूर अपने माथे पर लगा लेने से आपको व्यापार में सफलता प्राप्त होती है।

अगर आपको व्यापार में बार-बार नुकसान हो रहा है तो आपको इन सभी उपायों से लाभ जरूर होगा और आपको जल्द ही मुनाफा मिलगा। यही नहीं यदि आपने कोई नया वाहन खरीदा है और इससे बार-बार दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है तो आप वाहन में सिंदूर से जय श्री राम लिख दें, इससे आपको बार-बार किसी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

FAQ
मंगलवार के दिन कौन सा उपाय करना चाहिए?
मंगलवार के दिन यदि आप हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाती हैं तो बहुत शुभ फल मिल सकते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।