Vastu Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को चढ़ाएं ये खास चीज, वास्तु दोष होगा दूर

हिंदू धर्म में हर दिन की विशेषताएं अलग-अलग होती हैं। इसलिए हर दिन किसी न किसी भगवान की पूजा होती है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की खास पूजा होती है। इन्हें संकट हरण भी कहते हैं। साथ ही आपको हर परेशानी से निकालते हैं हनुमान जी। ऐसे में आप मंगलवार के दिन खास वास्तु उपाय का ध्यान रखकर अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं, जिससे आपके जीवन की हर परेशानी दूर हो सके। आइए एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल के बताए गए तरीके को आपके साथ शेयर करते हैं, ताकि आप भी सही तरीके से भगवान को गुड़हल का फूल चढ़ा सके।
हनुमान जी को गुड़हल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है?
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय होता है। इसे मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। लाल गुड़हल का फूल न केवल देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसमें सकारात्मक ऊर्जा को सोखने और प्रसारित करने की अद्भुत क्षमता होती है। इसलिए अगर आपके किसी काम में रुकावट आ रही है, तो ऐसे में आप गुड़हल के फूल को हनुमान जी को मंगलवार के दिन चढ़ाएं, ताकि आपके सभी कार्य सही समय पर पूरे हो सके।

वास्तु दोष दूर करने के लिए कैसे चढ़ाएं गुड़हल का फूल?
- जिन व्यक्तियों की कुंडली में मंगल भारी है, उनके लिए यह उपाय रामबाण है। यह घर में क्लेश और तनाव को कम करता है। इसके लिए आप लाल रंग के गुड़हल के फूल को हनुमान जी के मंदिर में जाकर चढ़ाएं। इससे जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- आपको लगता है कि घर में किसी की नजर लगी है या माहौल भारी रहता है, तो गुड़हल के फूल की खुशबू और ऊर्जा घर की वाइब्स को शुद्ध करती है। इसे आप जाकर जरूर चढ़ाएं। कोशिश करें कि इसका जोड़ा आप चढ़ाएं।
- गुड़हल के फूल पर इत्र को छिड़के इसके बाद हनुमान जी को चढ़ाएं। इससे जीवन की रुकावटे कम होती है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Upay: खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले, इमली के ये छोटे से उपाय बदल देगें आपका जीवन
इस तरह से आप अपने घर के वास्तु दोष को कम कर सकती हैं। साथ ही जीवन की परेशानियों को कम कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने एक्सपर्ट से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं, ताकि इस उपाय को आप सही तरीके से कर सके।
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पौधा घर पर रखती हैं तो गांठ बांध लें ये 5 बातें, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।