Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Bada Mangal 2026: इस साल ज्येष्ठ माह में बन रहा है विशेष संयोग, 4 की जगह होंगे 8 बड़े मंगल; यहां जानें शुभ तिथियों समेत अन्य बातें

ज्येष्ठ माह को हनुमान जी की भक्ति और पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस साल 2026 में यह महीना एक दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है, क्योंकि इस बार पूरे 8 बड़े मंगल पड़ने वाले हैं। आइए जानें इस साल कब-कब पड़ेंगे बड़ा मंगल और इनकी शुभ तिथियां क्या हैं।
Updated:- 2026-05-02, 17:04 IST
image

हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी महीने का अपना अलग महत्व होता है। इसी तरह से ज्येष्ठ महीना भी खास होता है। यह महीना मुख्य रूप से हनुमान जी की आराधना के लिए शुभ माना जाता है और इसी दौरान पड़ने वाले सभी मंगल को बड़ा मंगल कहा जाता है, इसी वजह से इस महीने का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस साल 2026 में ज्येष्ठ माह और भी खास रहने वाला है, क्योंकि इस बार सामान्य रूप से 4 या 5 नहीं बल्कि पूरे 8 बड़े मंगल पड़ने जा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो यदि आप किसी भी बड़े मंगल में हनुमान जी का पूजन करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करें तो जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस साल ज्येष्ठ महीने में विशेष संयोग बन रहा है और अधिकमास होने के कारण इस दौरान पड़ने वाले सभी मंगल का अलग महत्व है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इस साल बड़े मंगल कब से शुरू हो रहे हैं और इस दौरान पड़ने वाले सभी बड़ा मंगल की शुभ तिथियों के बारे में।

क्यों खास माना जाता है ज्येष्ठ महीना?

lord hanuman bada mangal

  • हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 2 मई, शनिवार से हो रही है और यह 29 जून 2026 तक रहेगा।
  • इस दौरान 17 मई से 15 जून 2026 तक अधिक मास रहेगा, जिसे पुरषोत्तम मास भी कहा जाता है। क्योंकि अधिक मास ज्येष्ठ महीने में पड़ रहा है, इसलिए ज्येष्ठ माह पूरे दो महीने चलेगा।
  • इसी दुर्लभ संयोग की वजह से इस साल ज्येष्ठ महीने में कुल 8 बड़े मंगल पड़ेंगे।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह समय हनुमान भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी रहने वाला होता है और आपको मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Month 2026: आज से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ का महीना, इन 4 उपायों को करने से बन सकते हैं बिगड़े काम

कब-कब पड़ेंगे 8 बड़े मंगल 2026?

ज्योतिष की मानें तो ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले सभी मंगल बड़े मंगल के रूप में मनाए जाते हैं। अधिक मास होने की वजह से इस साल 8 बड़े मंगल पड़ेंगे। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से।

बड़ा मंगल  तिथि  दिन
पहला बड़ा मंगल  5 मई 2026 मंगलवार
दूसरा बड़ा मंगल  12 मई 2026  मंगलवार
तीसरा बड़ा मंगल  19 मई 2026  मंगलवार
चौथा बड़ा मंगल  26 मई 2026  मंगलवार
पांचवां बड़ा मंगल  2 जून 2026  मंगलवार
छठा बड़ा मंगल  9 जून 2026  मंगलवार
सातवां बड़ा मंगल  16 जून 2026  मंगलवार
आठवां बड़ा मंगल  23 जून 2026  मंगलवार

बड़े मंगल का महत्व क्या है?

ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है और यह समय हनुमान जी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से बजरंगबली अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भय, संकट, रोग और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है। साथ ही, व्यक्ति को ऊर्जा और सफलता का आशीर्वाद भी मिलता है। यही नहीं जो व्यक्ति प्रत्येक बड़ा मंगल पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन करता है और व्रत करता है उसे जीवन में समृद्धि मिलती है।

बड़े मंगल 2026 पूजा विधि

bada mangal ke upay

  • बड़े मंगल के दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
  • इस दिन यदि आपन नारंगी रंग के कपड़े पहनेंगी तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
  • हनुमान जी को बूंदी, लड्डू, गुड़, चना और नारियल का भोग अर्पित करें।
  • यदि संभव हो तो हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। इसके लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर प्रतिमा पर अर्पित करें।
  • पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें और घर की खुशहाली करते हुए हनुमान जी की आरती के साथ पूजा समाप्त करें।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन दान-पुण्य करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को जल, शरबत, फल या भोजन का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।