Where should not keep water according to Vastu

घर के इस स्थान पर भूलकर भी न रखें पानी, हो सकती है धन हानि

वास्तु शास्त्र में दिशाओं से संबंधित बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर कोई सामान गलत दिशा में रखा है, तो उससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और परेशानियां भी बढ़ सकती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 17:39 IST

(where should not keep water according to vastu) वास्तु शास्त्र में दिशा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी के लिए भी अलग-अलग दिशाएं निर्धारित की गई है। घर में उन पांच तत्वों से जुड़ी चीजों को वास्तु शास्त्र में बताई गई दिशाओ से जोड़ा गया है। जिससे उन्नति और तरक्की की प्राप्ति हो सकती है।

अगर दिशाओं का ध्यान न रखा जाए, तो वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और व्यक्ति के जीवन में परेशानियां भी आने लग जाती है। इसलिए वास्तु शास्त्र में इन चीजों का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं वास्तु के हिसाब से पानी के बर्तन रखने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है। इन दिशाओं में पानी की टंकी को भी रखा जा सकता है।

अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि घर के किस स्थान या दिशा में भूलकर भी पानी नहीं रखना चाहिए। 

वास्तु के अनुसार इस स्थान पर रखें जल (Keep water at this place as per Vaastu)

अगर आप भवन निर्माण करवाते हैं, तो उस समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासतौर पर एक घर में जल का स्थान या पानी की टंकी। जहां पानी रखा जाता है। वह स्थान वास्तु के अनुसार ही रखना चाहिए। क्योंकि घर में पानी रखने के स्थान का संबंध घर के सदस्यों से होता है। अगर पानी सही स्थान पर नही रखा है, तो इससे धन हानि होने की संभावना रहती है और अगर यह सही स्थान पर रखा गया है, तो व्यक्ति को शुभ परिणाम की भी प्राप्ति हो सकती है।  इसलिए पानी पश्चिम दिशा (पश्चिम दिशा वास्तु) में भी रखा जा सकता है। 

ईशान कोण दिशा में रखें पानी (Keep water in north-east direction)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पानी का स्थान ईशान कोण होना चाहिए। पानी का टैंक हमेशा उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में ही बनवाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें - वास्तु शास्त्र में इन 10 दिशाओं को क्यों माना जाता है महत्वपूर्ण? जानें इनके नाम और देवता

इस दिशा में न रखें जल से संबंधित चीजें (Do not keep things related to water in this direction)

घर में अगर बोरिंग करवा रहे हैं, तो कभी भी दक्षिण पूर्व, उत्तर पश्चिम या दक्षिण पश्चिम दिशा की तरफ नहीं करवाना चाहिए। इसके लिए उत्तर-पूर्व कोण ही शुभ माना जाता है। 

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: कार में रखी ये शुभ चीजें कर सकती हैं दुर्घटनाओं से रक्षा

घर में इस दिशा में न हो बाथरूम (Bathroom should not be in this direction in the house)

घर के भीतर पानी से जुड़े इन पांच दोषों के कारण आदमी हो जाता है कंगाल जानें इससे जुड़े उपाय

वास्तु शास्त्र में नल से टपकते पानी को अशुभ माना जाता है। अगर ऐसा है, तो आज ही नल ठीक करवाएं। वरना इससे दरिद्रता का घर में वास होता है और भुखमरी की स्थिति भी पैदा हो सकती है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि घर में नहाने के कमरा पूर्व दिशा (पूर्व दिशा वास्तु) में नहीं होना चाहिए। इससे मानसिक परेशानियां बढ़ती हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik, herzindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;