जन्मदिन पर आप भी तो नहीं करते हैं ज्योतिष की ये 5 गलतियां

हर व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए वह कई तरह के काम करता है, ताकि शुभ फलों की प्राप्ति हो सके। 

Birthday Astro Tips experts
Birthday Astro Tips experts

(astro mistakes on birthday) सभी व्यक्ति के लिए उसका जन्मदिन बहुत ही विशेष होता है। जिसे उत्सव के रूप में पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई लोग केक काटकर, मोमबत्तियों को बुझाया जाता है और गुब्बारे फोड़े जाते हैं।

वहीं कुछ लोग जन्मदिन के सुअवसर पर दीर्घायु की मंगलकामना के लिए दीपक जलाते हैं। ऐसी मान्यता है कि पूरे विधि-विधान के साथ जन्मोत्सव मनाने से आयु और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

अब ऐसे में इस दिन कई ऐसे ज्योतिष नियम हैं, जिन्हें करने की मनाही होती है। जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि जन्मदिन पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

जन्मदिन पर तामसिक भोजन का आहार करने से बचें (Avoid eating Non Veg food on your birthday)

अक्सर ऐसा होता है कि लोग अपने जन्मदिन पर तामसिक भोजन खाते हैं और जश्न मनाते हैं, लेकिन इस दिन तामसिक भोजन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है और व्यक्ति के जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आने लग जाती है। इसलिए इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।

जन्मदिन पर शराब पीने से बचें (Avoid drinking alcohol on birthday)

Alocohal

जन्मदिन पर शराब भूलकर भी नहीं पीना चाहिए। कई लोग अपने जन्मदिन पर मांस-मदिरा का सेवन खूब करते हैं। जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता का संचार होता है और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - अपने जन्मदिन पर पहनें इन रंगो के कपड़े, मिलेगी जीवन में सफलता

जन्मदिन पर बाल और नाखून न काटें (Do not cut hair and nails on birthday)

जन्मदिन पर नाखुन और बाल भूलकर भी नहीं कटवाना चाहिए। इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनती है और सभी देवी-देवता(देवी-देवता मंत्र) भी क्रोधित हो सकते हैं। इसलिए अपने जन्मदिन पर इन बातों का खास ध्यान रखें।

जन्मदिन पर बड़े-बुजुर्ग और साधु का अपमान न करें (Do not insult elders and sages on birthday)

जन्मदिन पर बड़े-बुजुर्ग और साधु का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति के कभी सफलता (सफलता मंत्र) की प्राप्ति नहीं हो सकती है। इसलिए अगर आपके घर पर कोई भी आए। उसका आदर सम्मान जरूर करें और दान अवश्य दें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपका जन्म रात के समय हुआ है तो जानें अपनी पर्सनैलिटी का राज

जन्मदिन पर मोमबत्ती न बुझाएं (Don't blow out candles on birthday)

Mombatti

भारतीय सभ्यता में अग्नि को देवता माना गया है। इसलिए जन्मदिन पर फूंक मारकर मोमबत्ती को न बुझाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और देवी-देवता का भई अनादर होता है। इसलिए इस दिन कैंडल के बजाए घी की दीपक जलाएं। इसे बहुत शुभ माना जाता है।

जन्मदिन के शुभ मौके पर भूलकर भी इन कार्यों को करने से बचें और यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें। साथ ही अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP