क्या आपके भी करियर में आ रही है बाधाएं? इस एक रत्न को पहनने से हो सकता है नौकरी में प्रमोशन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ऐसे रत्न हैं। जो व्यक्ति के पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है और आपको तरक्की दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। आइए इस लेख में एक ऐसे रत्न के बारे में जानेंगे। जिससे आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
astrological benefits of wearing ruby gemstone to get rid of obstacles in career

क्या आप भी अपने करियर में लगातार रुकावटें महसूस कर रहे हैं? क्या कड़ी मेहनत के बावजूद आपको वो सफलता नहीं मिल पा रही जिसकी आप उम्मीद कर रहे हैं? अगर हाँ, तो ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा रत्न है जो आपकी इन बाधाओं को दूर कर आपके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है। इन्हीं में से एक रत्न है माणिक। जिसे रुबी नाम से जाना जाता है। आपको बता दें, माणिक रत्न सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और यह सम्मान, शक्ति, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सरकारी कार्यों में सफलता का प्रतीक है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो उसे करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

रूबी रत्न किस विधि से पहनें?

Deep-Red-Natural-Ruby-Gemstone-2

रूबी को धारण करने के लिए रविवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इसे शुक्ल पक्ष के रविवार को धारण करना चाहिए।
सूर्योदय के बाद के एक घंटे के भीतर इसे धारण करना सबसे उत्तम होता है।
रत्न को धारण करने से पहले उसे शुद्ध करना अत्यंत आवश्यक है। रूबी जड़ित अंगूठी को गंगाजल, कच्चे दूध और शहद के मिश्रण में कुछ समय यानी कि लगभग 15-30 मिनट के लिए डुबो कर रखें।
शुद्ध करने के बाद, अंगूठी को अपनी हथेली पर रखें और सूर्य देव के निम्नलिखित मंत्र का 108 बार जाप करें।
ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः और ऊं घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।
रूबी धारण करने के बाद, सूर्य देव से प्रार्थना करें कि वे आपको सकारात्मक ऊर्जा और शुभ परिणाम प्रदान करें।

रूबी रत्न पहनने से मिलते हैं ये लाभ

images (12)

सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, और रूबी सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। जो लोग रूबी धारण करते हैं, उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि देखी जा सकती है। यह व्यक्ति को निडर बनाता है और सही निर्णय लेने में मदद करता है, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र या व्यक्तिगत जीवन में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। यह रत्न व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार लाता है और उसे लोगों के बीच पहचान बनाने में मदद करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रूबी धन और समृद्धि को आकर्षित करने में भी सहायक है। यह व्यक्ति के लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद करता है। व्यापार में सफलता और धन संचय के लिए भी यह रत्न उत्तम माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - अपनी राशि के अनुसार धारण करें रत्न, बनी रहेगी सुख समृद्धि

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP