How To Attract Money: शुक्रवार को वैभव लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 9 काम, होगी धन की वर्षा

अगर आपको भी धन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आप भी पंडित जी द्वारा बताए गए उपायों को ध्‍यान से पढ़ें और आजमा कर देखें। 

goddess lakshmi origin pics

हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिनों को किसी न किसी देवी देवता से जोड़ा गया है। शुक्रवार के दिन को देवी लक्ष्‍मी के नाम समर्पित किया गया है। आपको बता दें कि देवी लक्ष्‍मी के 8 स्‍वरूप हैं और उनमें से धनलक्ष्‍मी, जिन्हें वैभव लक्ष्‍मी भी कहा गया है, उनकी पूजा शुक्रवार के दिन की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि धन लक्ष्‍मी की पूजा करने से और उन्‍हें प्रसन्‍न करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इतना ही नहीं, वैभव लक्ष्‍मी घर-परिवार के माहौल को भी सकारात्मक बनाती हैं, इसलिए बहुत सी महिलाएं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्‍मी की पूजा करती हैं।

यदि आपके जीवन में भी ऐश्वर्य और वैभव की कमी है, तो आपको भी हर शुक्रवार को माता वैभव लक्ष्‍मी की पूजा करनी चाहिए और उन्‍हें प्रसन्‍न करने के उपाय भी करने चाहिए। इन उपायों के बारे में हमने ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा से बात की है। वह कहते हैं, 'देवी को प्रसन्न करना बहुत आसान है। वैभव लक्ष्‍मी माता का 21 शुक्रवार व्रत रखकर आप उन्‍हें प्रसन्‍न कर सकती हैं और अपनी मनोकामना भी पूर्ण कर सकती हैं। यदि आप व्रत नहीं भी कर पा रही हैं, तो आप उन्‍हें प्रसन्‍न करने के अन्य उपाय कर सकती हैं।'

goddess lakshmi avtar pic

कमल के बीज की माला के उपाय

ऐसा कहा जाता है कि देवी लक्ष्‍मी का वास कमल के फूल में होता है। इसलिए माता वैभव लक्ष्‍मी को प्रसन्न करने के लिए आप शुक्रवार के दिन सुबह के समय कमल के फूल के बीज की माला धारण कर सकती हैं। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। आप इस माला को पहनने के स्‍थान पर केवल तिजोरी के अंदर रख भी सकती हैं। इससे आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जो आपको सही राह दिखाएगी। जिस पर चलकर आप धन कमाने के नए अवसर तलाश पाएंगे।

कमल ककड़ी के उपाय

कमल की जड़ को ही कमल ककड़ी कहा गया है। आप शुक्रवार के दिन माता वैभव लक्ष्‍मी को यदि कमल ककड़ी अर्पित करती हैं, तो आपको इससे भी बहुत अच्छा फल प्राप्त होता है। आप कमल ककड़ी सब्जी बनाकर रोटी सहित देवी को प्रसाद के रूप में भी अर्पित कर सकती हैं। कमल का फूल भी देवी को अति भाता है। आपको बता दें क कमल के फूल, बीज और ककड़ी को आप देवी लक्ष्‍मी के वैभव लक्ष्‍मी स्वरूप के साथ-साथ विष्णु जी को भी अर्पित कर सकती हैं। इससे भी आपकी आर्थिक तंगी दूर होती है।

सीप के उपाय

समुद्र मंथन के समय देवी लक्ष्‍मी भी अवतरित हुई थीं। ऐसी मान्‍यता है कि जब देवी लक्ष्‍मी समुद्र की गहराइयों में रहती थीं, तब वह सीप के अंदर निवास करती थीं। ऐसे में शुक्रवार के दिन आप माता वैभव लक्ष्‍मी को सीप भी अर्पित कर सकती हैं। आप सीप को अपनी तिजोरी में भी रख सकती हैं। इससे आपको धन लाभ हो सकता है।

शंख के उपाय

शंख श्री विष्णु को अति प्रिय है क्योंकि इसमें देवी लक्ष्‍मी का वास होता है। अगर आपको धन की कमी बहुत समय से महसूस हो रही है, तो आपको शुक्रवार के दिन अपने घर में शंख लाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आप धन से संबंधित आपके जो भी कष्ट होते हैं वह दूर हो जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- हिंदू धर्म में बताए गए हैं मां लक्ष्मी के ये प्रतीक चिह्न

mata lakshmi birth time

बांसुरी के उपाय

बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अति प्रिय थी और झार में अगर आप बांस से बनी बांसुरी रखती हैं, तो देवी लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्न रहेंगी। यदि आप बांसुरी घर लाना चाहती हैं, तो आपको शुक्रवार का दिन ही चुनना चाहिए। इसलिए बांसुरी घर लाकर उसकी पूजा करें। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में धन की वर्षा होती है।

गाय को रोटी खिलाएं

वैसे तो आपको रोज ही गाय को रोटी खिलानी चाहिए, अगर शुक्रवार के दिन यदि आप गाय को रोटी खिलाती हैं, तो माता वैभव लक्ष्‍मी आप पर बहुत अधिक प्रसन्न होती हैं।

मनी प्लांट लगाएं

शुक्रवार के दिन आपको किसी के घर में लगे मनी प्लांट के पौधे में से एक हिस्सा काट कर अपने घर में गमले में लगा लेना चाहिए। आपको बता दें कि किसी ऐसे घर से आपको मनी प्लांट की चोरी करनी चाहिए, जहां धन की कमी न हो।

kuber yantra puja vidhi

कुबेर यंत्र की पूजा

कुबेर जी को देवी लक्ष्‍मी का अकाउंटेंट कहा गया है। आप शुक्रवार के दिन यदि देवी लक्ष्‍मी जी के साथ कुबेर जी की भी पूजा करती हैं या फिर कुबेर यंत्र की पूजा करती हैं, तो उससे भी आपको फायदा होता है। कुबेर यंत्र आपको किसी भी पूजा की सामग्री रखने वाली शॉप में मिल जाएगा।

लॉकर में रखें ये चीज

शुक्रवार के दिन अगर आप माता वैभव लक्ष्‍मी की पूजा करती हैं, तो उन पर चढ़े पुष्पों को अपनी तिजोरी में और पर्स में रख लें। हर शुक्रवार ऐसा करें। पुराने पुष्पों को आप बहते हुए पवित्र नदी के पानी में प्रवाहित कर सकती हैं। यदि आप हर शुक्रवार ऐसा करती हैं, तो देखिएगा जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP