Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

Ashwin Month 2024: अश्विन माह में किन चीजों को खरीदने से मिलता है देवी-देवताओं का आशीर्वाद?

हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह में विधिवत रूप से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन क्या खरीदने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-09-17, 15:40 IST
image

हिंदू पंचांग के हिसाब से अश्विन माह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में पितृ और भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस माह में ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति पितरों के निमित्त तर्पण करता है और पूजा-पाठ करता है। साथ ही दान-पुण्य करता है। उसे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं, अश्विन माह में देवी दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि इस महीने में देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि के दौरान देवी के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। अब ऐसे में अश्विन माह में क्या खरीदने से उत्तम फलों के साथ-साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति हो सकती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अश्विन माह में खरीदें कपूर

SIPIKRW-1

नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा के दौरान कपूर का उपयोग दीपक जलाने और आरती करने के लिए किया जाता है। माना जाता है कि कपूर की सुगंध देवी को प्रसन्न करती है। कपूर को शुद्ध करने वाला माना जाता है। इसे जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Ashwin Month 2024: कब से शुरू हो रहा है अश्विन माह? जानें नियम और महत्व

अश्विन माह में खरीदें तिल

पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध किया जाता है। माना जाता है कि काले तिल का दान पितृ दोष को शांत करता है और पितरों को मुक्ति मिलती है। काले तिल को जल में मिलाकर पितरों का तर्पण किया जाता है। इससे पितरों को तृप्ति मिलती है और वे अपने वंश पर आशीर्वाद बरसाते हैं। तिल खरीदने से व्यक्ति को ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

अश्विन माह में खरीदें वस्त्र

81jdYfiePWL._AC_UF1000,1000_QL80_

अश्विन माह में वस्त्र खरीदने का विशेष महत्व है। इस माह में आप पितरों को अर्पित करने के लिए वस्त्र खरीदें। इसके अलावा आप माता रानी को चढ़ाने के लिए वस्त्र खरीद सकते हैं। इससे पितरों के साथ-साथ माता रानी की कृपा बनी रहती है। साथ ही सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं, वस्त्र खरीदने से दरिद्रता से छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Ashwin Month 2024 Upay: अश्विन माह में कौन से उपाय करने चाहिए?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।