ashwin month ka kya mahatva hai

Ashwin Month 2024: कब से शुरू हो रहा है अश्विन माह? जानें नियम और महत्व

ज्योतिष गणना के अनुसार, जब चंद्रमा वृषभ और मिथुन राशि के बीच में आते हैं तब अश्विन माह का शुभारंभ होता है। इंग्लिश कैलंडर के मुताबिक चलें तो सितंबर और अक्टूबर के मध्य का समय। 
Editorial
Updated:- 2024-09-12, 17:45 IST

हिन्दू पंचांग में सातवां महीना है अश्विन जिसे आश्वयुज के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्षा ऋतु यानी कि सावन के बाद और शरद ऋतु की शुरुआत के समय आता है। इंग्लिश कैलंडर के मुताबिक चलें तो सितंबर और अक्टूबर के मध्य का समय। ज्योतिष गणना के अनुसार, जब चंद्रमा वृषभ और मिथुन राशि के बीच में आते हैं तब अश्विन माह का शुभारंभ होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकंत वत्स ने हमें बताया कि शास्त्रों में अश्विन माह का गूढ़ आध्यात्मिक महत्व वर्णित है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रहा है अश्विन का महीना और कब होगा इसका समापन। इसके साथ ही जानेंगे अश्विन माह का महत्त्व और इस माह में पालन किये जाने वाले नियमों के बारे में विस्तार से।  

अश्विन माह 2024 कब से शुरू है? (When Does Ashwin Month 2024 Start?)

ashwin month  start date

  • अश्विन माह आरंभ तिथि: 18 सितंबर, दिन बुधवार
  • अश्विन माह समापन तिथि: 17 अक्टूबर, दिन गुरुवार 

यह भी पढ़ें: फिटकरी को लॉकर में रखने से क्या होता है?

अश्विन माह 2024 का महत्व (What Is The Significance Of Ashwin Month 2024) 

  • अश्विन माह में कई बड़े त्यौहार और व्रत पड़ते हैं। 
  • इनमें नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा शामिल हैं।
  • इसके अलावा, करवा चौथ का व्रत भी आता है। 
  • इस माह में हवन-अनुष्ठान करना बहुत शुभ मानते हैं।
  • इस माह में यज्ञ आदि करने से अक्षय फल मिलता है।

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी है 'ओपन किचन'? जानें इससे जुड़े कुछ सरल वास्तु टिप्स

अश्विन माह 2024 के नियम (What Are The Rules Of Ashwin Month 2024)

ashwin month  end date

  • अश्विन माह में तामसिक भोजन भूल से भी नहीं करना चाहिए।
  • मान्यता है कि इस माह में दूध को मदिरा समान हो जाता है।
  • इसलिए इस माह में दूध का सेवन भी कम ही करना चाहिए है।
  • अश्विन माह में सूर्य के साथ-साथ चंद्रमा को भी अर्घ्य दिया जाता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि अश्विन माह चंद्रमा का महीना कहलाता है।
  • इस माह में दान-धर्म, हवन-यज्ञ, अनुष्ठान ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए।  

यह विडियो भी देखें

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अश्विन माह कब से शुरू हो रहा है, क्या है इस माह का महत्व और इससे जुड़े नियम। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;