हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल में दो बार गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि की पूजा मुख्य रूप से तांत्रिकों द्वारा होती है क्योंकि गुप्त नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की गुप्त साधना का विधान होता है। इसी कड़ी में 6 जुलाई, दिन शनिवार से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। यूं तो गृहस्थियों द्वारा गुप्त नवरात्रि मनाने की मनाही है, लेकिन इस दौरान आप कुछ विशेष उपाय आजमा सकते हैं जिससे आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 धन लाभ के उपाय (Ashadha Gupt Navratri 2024 Dhan Labh Ke Upay)
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि के पहले दिन एक लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ी बांधकर घर की तिजोरी में रख दें। इसके बाद रोजाना उस कपड़े में बंधे अक्षत और कौड़ी की पूजा करें नौ दिनों तक। फिर अंतिम दिन पर उस पोटली को घर के आंगन में ज्मीन्में गाढ़ दें। इससे घर में पैसा टिकने लगेगा।
यह भी पढ़ें:Ashadha Gupt Navratri 2024: कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और महत्व
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 ग्रह दोष के उपाय (Ashadha Gupt Navratri 2024 Grah Dosh Ke Upay)
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें एक पीला कपड़ा बिछाएं। फिर उस कपड़े पर लाल मिर्च, इलायची, दालचीनी, धनिया, हल्दी, जीरा, काली मिर्च, तेजपत्ता और अजवाइन रखकर उसे बांध लें और नौ दिनों तक मां दुर्गा के चरणों में रखें रहने दें। इससे ग्रह दोष दूर होगा।
यह भी पढ़ें:मां दुर्गा से जुड़े हुए इन सवालों के जवाब दे पाएंगे आप?
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 तरक्की के उपाय (Ashadha Gupt Navratri 2024 Success Ke Upay)
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 'दुर्गा सप्तशती स्तोत्र' का पाठ करें। पाठ संकल्प के साथ करें। पहले दिन हाथ में जल भरें और संकल्प छोडें कि तरक्की के लिए आप इस पाठ को कर रहे हैं और अकहिरी दी भी जल हाथ में भरकर यह प्रार्थना करें कि आपकी तरक्की हो। इससे लाभ होगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान कौन से उपाय आजमाने चाहिए और क्या हैं उनसे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लि ए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों