ashadha gupta navratri  ka ghatsthapna muhurat

Ashadha Gupt Navratri 2024: कब है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि? जानें घटस्थापना का मुहूर्त और महत्व

आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 6 जुलाई, दिन शनिवार को सुबह 4 बजकर 25 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 7 जुलाई, दिन रविवार को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-27, 07:30 IST

पंचांग के अनुसार, साल में चार बार नवरात्रि पड़ती है जिनमें से दो गृहस्थ नवरात्रि कहलाती हैं और अन्य दो गुप्त नवरात्रि। गृहस्थ नवरात्रि उन्हें कहते हैं जो चैत्र और अश्विन माह में मनाई जाती है जबकि आषाढ़ और माघ में गुप्त नवरात्रि आती हैं। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक, अभी आषाढ़ माह चल रहा है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कब से शुरू हो रही है आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि, क्या है इस दिन घटस्थापना का मुहूर्त और आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का महत्व। 

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 कब है? (Ashadha Gupt Navratri 2024 Kab Hai?)

ashadha gupta navratri  ka muhurat

आषाढ़ माह की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 6 जुलाई, दिन शनिवार को सुबह 4 बजकर 25 मिनट से हो रहा है। वहीं, इसका समापन 7 जुलाई, दिन रविवार को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। 6 जुलाई को ही घटस्थापना की जाएगी।  

यह भी पढ़ें: मां दुर्गा से जुड़े हुए इन सवालों के जवाब दे पाएंगे आप?

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 घटस्थापना मुहूर्त (Ashadha Gupt Navratri 2024 Ghatsthapna Muhurt)

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 6 जुलाई को सुबह 5 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 7 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना की जा सकती है जो कि सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक रहने वाला है।   

यह भी पढ़ें: Maa Durga: सिर्फ 7 श्लोकों में समाया है दुर्गा सप्तशती का पूरा पाठ, जानें अर्थ और लाभ

यह विडियो भी देखें

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 महत्व (Ashadha Gupt Navratri 2024 Mahatva) 

ashadha gupta navratri  ki tithi

यूं तो आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि तांत्रिकों को समर्पित होती है। इस दिन तांत्रिक मां दुर्गा के 9 रूपों की गुप्त पूजा कर उन्हें सिद्ध करते हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि गृहस्थियों को इन नौ दिनों के लिए मां दुर्गा का जाप करना चाहिए। गुप्त नवरात्रि के 9 दिन गृहस्थ लोगों को 'दुर्गासप्तशती' के 11 पाठ करने चाहिए। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, क्या है घटस्थापना का मुहूर्त और इसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लि ए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;