आषाढ़ अमावस्या का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही विशेष होता है। इस दिन को देवी लक्ष्मी की पूजा, पितृ तर्पण और पुण्य कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। वैसे तो इस दिन आप बहुत तरह के धार्मिक अनुष्ठाान या फिर पूजा पाठ आदि कर सकती हैं। मगर धन या सुख-समृद्धि से जुड़ी किसी समस्या का काफी दिनों से सामना कर रही हैं, तो यह दिन आपके लिए बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण हो सकता है। इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार सकती। इस विषय पर हमारी बातचीत ज्योतिषाचार्य श्री विनोद सोनी जी से हुई है। वह कहते हैं, "आर्थिक स्थिति कई कारणों से डगमगा सकती है। इसमें सबसे पहला कारण पितृ दोष होता है। इसे सभी दोषों में सबसे बड़ा दोष माना गया है। इसलिए आषाढ़ अमावस्या के दिन इस दोष के प्रभाव को कम करने के लिए आप कई उपाय कर सकती हैं।" तो पितृ दोष से मुक्ति और मानसिक शांति की प्राप्ति के लिए आप इस दिन छोटे-छोटे उपाय कर सकती हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकती हैं।
1. घी का दीपक जलाना
आषाढ़ अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जरूर जलाएं। इस दिन घर में दीपक जलाने का बहुत अधिक महत्व है। खासतौर पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप दीपक में केसर के 7 धागे और 7 लौंग भी डाल सकती हैं। यह देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का बहुत ही प्रभावी तरीका है। इससे आपको में केसर और लौंग के दो दाने डालें। इससे घर में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है। दीपक जलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
2. तुलसी की माला से जाप
तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करना भी इस दिन काफी शुभ होता है। वैसे तो आपको रोज ही 3 या 11बार तुलसी की माला से मंत्र का जाप करना चाहिए। मगर आज के दिन आपको विशेष रूप से 108 बार ऐसा करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं देवी लक्ष्मी भी ऐसा करने से आप से प्रसन्न हो जाती हैं।
3. घर की सफाई और नकारात्मक ऊर्जा का निवारण
घर की सफाई रोज करना अनिवार्य है। मगर आज की दिन विशेष रूप से घर का कोना-कोना साफ करना चाहिए। इससे आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और आपका मन शांत रहता है। इतना ही नहीं साफ घर में देवी लक्ष्मी का भी वास होता है। हो सके तो घर के सफाई के बाद घर के मुख्य द्वार पर आपको कमल के फूल का बंधनवार लगाना चाहिए। देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है।
4. केसर और लौंग का प्रयोग
केवल दीपक में ही नहीं आप कपूर के साथ केसर और लौंग को जला कर भी घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। आज के दिन यह बहुत ही प्रभावी होता है। देवी लक्ष्मी को यह उपाय बहुत ज्यादा आकर्षक करता है। यह उपाय धन को भी अट्रैक्ट करता है और आपको धन कमाने के नए अवसर देता है।
इसे जरूर पढ़ें-Expert Tips: देवी लक्ष्मी की कृपा चाहती हैं तो सही दिशा में रखें तुलसी का पौधा
5. नदी में स्नान और तर्पण
आषाढ़ अमावस्या के दिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। वैसे तो सबसे अच्छा होता है कि आप गंगा नदी में स्नान करें, मगर आपके जहां रहते हैं वहां गंगा नदी नहीं है, तो आपको गंगा जल ही अपने ऊपर डाल लेना चाहिए। स्नान के बाद पितरों को तर्पण करें। अभिजीत मुहूर्त में यह तर्पण करें। इस दौरान दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तिल, कुश, जल, फूल आदि अर्पित करें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
6. पीपल के वृक्ष की पूजा
पीपल का वृक्ष पितरों का प्रिय माना जाता है। इस वृक्ष में भगवान विषणु और देवी लक्ष्मी का भी वास होता है। इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करें। वृक्ष की जड़ों में दूध और मिश्री मिश्रित जल अर्पित करें। ऐसा करने के बाद वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करें। अपनी मन्नत मांगे और वृक्ष में कलावा बांधें। इस उपाय से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
7. पिंड दान और तर्पण
पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान और तर्पण करना आवश्यक है। आप आज के दिन यह काम किसी पंडित की मदद से कर सकती हैं। इसके लिए, तिल, कुश, जल, फूल आदि से पितरों को तर्पण करें। इसके बाद, पिंड दान करें और पितरों के नाम से दान करें।
इसे जरूर पढ़ें-Vastu Tips: इन 5 वस्तुओं में होता है देवी लक्ष्मी का वास, घर में रखने से होता है धन लाभ
आषाढ़ अमावस्या के दिन किए गए ये उपाय देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में सहायक होते हैं। उम्मीद है कि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। लेख अच्छा लगा हो तो शेयर और लाइक जरूर करें। अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर दें। साथ ही ऐसे और भी यूटिलिटी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंगदी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों