हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सभी माह को बेहद शुभ और पावन माना जाता है। जिसमें से एक आषाढ़ माह भी है। आषाढ़ माह गृष्म ऋतु का समापन और वर्षा ऋतु की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में चतुर्मास पड़ने के कारण भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और सभी मांगलिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए इस माह में भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, इस माह में भगवान श्रीकृष्ण की चंदन सेवा करने का विधान है। अब ऐसे में अगर जो महिलाएं इस दौरान व्रत रख रही हैं और लड्डू गोपाल की सेवा करती हैं तो उन्हें विशेष रूप से चंदन सेवा जरूर करनी चाहिए। आइए इस लेख में लड्डू गोपाल की चंदन सेवा करने की विधि और महत्व के बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आषाढ़ महीने में लड्डू गोपाल की चंदन सेवा करने की विधि
यदि आपके पास चंदन की लकड़ी है, तो उसे चंदन घिसने वाली चौकी या पत्थर पर थोड़ा गंगाजल या शुद्ध जल डालकर धीरे-धीरे घिसें।
आषाढ़ मास में लड्डू गोपाल को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठाकर स्नान कराएं। पहले उन्हें शुद्ध जल से स्नान कराएं, फिर पंचामृत जैसे कि दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल का मिश्रण) से स्नान कराएं। आखिर में फिर से शुद्ध जल से स्नान कराएं।
स्नान के बाद लड्डू गोपाल को साफ कपड़े से पोंछकर नए और स्वच्छ वस्त्र पहनाएं। गर्मियों के लिए हल्के और सूती वस्त्र उत्तम होते हैं।
अब तैयार चंदन के पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से लड्डू गोपाल के शरीर पर लगाएं।.
सबसे पहले उनके चरणों और हाथों में चंदन लगाएं। फिर उनके चेहरे पर, खासकर कपाल पर चंदन का टीका लगाएं। आप पूरे शरीर पर भी चंदन का लेप लगा सकते हैं।
उसके बाद लड्डू गोपाल की पूजा विधिवत रूप से करें।
लड्डू गोपाल को भोग लगाएं और नैवेद्य चढ़ाएं।
आखिर में लड्डू गोपाल की आरती करें।
इसे जरूर पढ़ें - लड्डू गोपाल को सुलाते समय उनके पास क्या रखना चाहिए?
आषाढ़ महीने में लड्डू गोपाल की चंदन सेवा करने का महत्व
आषाढ़ मास में भगवान की सेवा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। लड्डू गोपाल की चंदन सेवा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है और कुंडली में स्थित गृहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या लड्डू गोपाल को अपने साथ हर जगह ले जाना ठीक है? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी बातें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों