मेष राशि के लोगों को कौन सी धातु पहननी चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि के जातकों के स्वामी ग्रह मंगल है, जो इसे ऊर्जा और पराक्रम प्रदान करता है। अब ऐसे में इस राशि की महिलाओं को कौन सा धातु पहनने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जनते हैं।
 aries zodiac people should wear gold pendant for good luck

ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि पहली राशि है और इसका स्वामी मंगल ग्रह है। यह अग्नि तत्व की राशि है, जो मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ये बेहद ऊर्जावान और उत्साही होते हैं। किसी भी नए काम को शुरू करने में ये हिचकिचाते नहीं और पूरी लगन से उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस राशि के जातक चुनौतियों से डरने के बजाय ये उनका सामना करना पसंद करते हैं। मेष राशि के जातक कोई भी काम शुरू कर लें तो वह उसमें सफल जरूर होते हैं। अब ऐसे में इस राशि की महिलाओं को किस धातु का पेंडेंट पहनने से भाग्योदय हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि वाले पहनें सोने की चेन

1-r01nc-p2-z31-necklace-ramdev-art-fashion-jewellery-original-imahfgfaqxgwcbhq

मेष राशि वालों के लिए सोना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, और मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। सोना पहनने से मंगल के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। मेष राशि के जातक वैसे भी साहसी होते हैं, और सोना पहनने से उनका आत्मविश्वास और बहादुरी बढ़ सकती है। सोना धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है, जिससे मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। यदि आपकी कुंडली में गुरु या सूर्य कमजोर हैं, तो सोना पहनने से उन्हें बल मिल सकता है, जिससे भाग्य और यश में वृद्धि होती है। सोने की चेन गले में पहनना से बृहस्पति की अनुकूलता बनी रहती है।

मेष राशि वाले किस नियम से पहनें सोने का धातु?

gold-chain-in-neck-1707214299

मेष राशि के जातकों के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। इससे उन्हें भाग्य का साथ मिलता है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
अनामिका उंगली में सोना पहनना शुभ होता है। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है।
मध्यमा उंगली में सोना पहनना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह शनि ग्रह की उंगली है और इससे नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।
सोना धारण करने से पहले उसे गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करना चाहिए।
सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, इसलिए इसे पवित्र बनाए रखें। सोना पहनकर शराब या मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है मेष, तो पहनें इस रंग का जोड़ा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP