married color updates

अगर आपकी राशि है मेष, तो पहनें इस रंग का जोड़ा

मेष राशि के जातकों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि के जातक मेहनती होने के साथ-साथ चंचल और दिमाग से भी बहुत तेज होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-09-04, 12:16 IST

(aries people wedding dress) ज्योतिष शास्त्र में कई चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसमें से एक शादी के जोड़े के रंग के बारे में वर्णन है। सभी लड़कियों का एक सपना होता है कि वह अपनी शादी में अपनी हर ख्वाहिश को पूरी करें। चाहे वह कपड़ों को लेकर हो या फोटोशूट को लेकर हो । अब ऐसे में जिस राशि की लड़कियों की राशि मेष है। उन्हें अपनी शादी में किस रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

तो ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि की लड़कियों को अपनी शादी में किस रंग का जोड़ा पहनना शुभ माना जाता है। 

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियां मन से चंचल और दिमाग से बहुत तेज होती हैं। इस राशि की महिलाएं बहुत मेहनती भी होती हैं। इनके आराध्य भगवान बजरंगबली हैं। उनकी कृपा से इस राशि के जातकों को बल, बुद्धि औरक विद्या की प्राप्ति होती है। इस राशि की लड़कियां अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। 

मेष राशि की लड़कियां पहनें गुलाबी रंग का जोड़ा

gulabi

गुलाबी रंग शुक्र, चन्द्र और मंगल का संयुक्त रंग होता है। वहीं यह रंग प्रेम, सौंदर्य, सद्भाव को दर्शाता है। इसलिए इस राशि की लड़कियों को अपनी शादी में गुलाबी रंग का जोड़ा पहनना शुभ माना जाता है। इससे आपके दांपत्य जीवन (दांपत्य जीवन उपाय) में शांति, प्रेम और मधुरती बनी रहेगी। 

इसे जरूर पढ़ें - शादी में हो रही है देरी तो हल्दी के ये टोटके आएंगे काम

गुलाबी रंग होता है मां लक्ष्मी का प्रतीक 

यह विडियो भी देखें

गुलाबी रंग को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस राशि की महिलाओं को अपनी शादी में गुलाबी रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। इससे आसपास का वातावरण भी शीतल रहता है और व्यक्ति को शांति की अनुभूति भी कराता है। 

श्रीकृष्ण और राधा का प्रिय रंग है गुलाबी 

अगर आप अपने विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो मंष राशि की लड़कियों को गुलाबी रंग का ही जोड़ा खरीदना चाहिए। क्योंकि गुलाबी रंग भगवान श्रीकृष्ण (श्रीकृष्ण मंत्र)और राधा का सबसे प्रिय रंग है। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और जीवन में कभी कलह-क्लेश की स्थिति नहीं बनती है। 

इसे जरूर पढ़ें - मेष राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव ज्योतिष 

भगवान श्रीराम और माता सीता का पसंदीदा रंग है गुलाबी 

shadi

मेष राशि के जातक चाहे वह पुरुष हो या महिला। उन्हें अपनी शादी में गुलाबी रंग का जोड़ा पहनना चाहिए। आप चाहे तो लाल रंग भी पहन सकते हैं, लेकिन गुलाबी रंग भगवान श्रीराम और माता सीता का भी प्रिय रंग है। यह रंग सरल,सहज, प्रेम, सकारात्मक और अटूट विश्वास की प्रतीक माना जाता है।

 

मेष राशि के जातक अपनी शादी में गुलाबी रंग का जोड़ा पहनें और यहां बताई गई बातों पर ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;