Vrat Tyohar April 2026: अप्रैल में कब है हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और सीता नवमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

April 2026 ke Vrat Tyohar List: अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट यहां देखें। जानें हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया, सीता नवमी सहित अन्य पर्वों की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, ताकि आप हर व्रत और पूजा सही समय पर कर सकें और शुभ फल प्राप्त करें।
Updated:- 2026-04-16, 11:37 IST
image

अप्रैल का महीना हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक होता है। इस महीने हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और सीता नवमी जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, जिनका हर घर में विशेष महत्व होता है। इन दिनों पूजा-पाठ, दान और व्रत करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अगर आप भी अप्रैल 2026 में आने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों की सही तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त जानना चाहती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है। सही समय पर पूजा करने से न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, साथ ही उनके शुभ मुहूर्त, ताकि आप हर पूजा सही विधि और समय पर कर सकें।

अप्रैल 2026 के व्रत-त्योहार (April Vrat & Tyohar 2026)

 

april vrat aur tyuhar

इस साल अप्रैल महीने की शुरुआत चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती से हो रही है, वहीं इस महीने में ही अक्षय तृतीया भी पड़ेगी। आइए देखें पूरे महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ेंगे और उनका शुभ मुहूर्त क्या है?

तारीख  दिन  त्योहार / व्रत  शुभ मुहूर्त / समय
1 अप्रैल 2026   बुधवार  हनुमान जयंती  सुबह 6:10 से 7:44 बजे
13अप्रैल 2026   सोमवार  वरूथिनी एकादशी  सूर्योदय के बाद (सुबह 06:00 बजे से), अभिजीत मुहूर्त: 11:54 से 12:46 बजे
14अप्रैल 2026   मंगलवार  कृष्ण वामन द्वादशी  14 अप्रैल सुबह 01:08 बजे से 15 अप्रैल रात 12:12 बजे तक
15अप्रैल 2026   बुधवार  बुध प्रदोष व्रत  शाम 6:56 से रात 9:13 बजे तक
17 अप्रैल 2026  शुक्रवार  वैशाख अमावस्या  अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:10 से 12:53 बजे
18 अप्रैल 2026  शनिवार  पराशर ऋषि जयंती  सुबह 11:30 से 12:30 बजे (लगभग)
19 अप्रैल 2026  रविवार  परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया  सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे
23 अप्रैल 2026  गुरुवार  गंगा सप्तमी  सुबह 10:58 से दोपहर 1:36 बजे
24 अप्रैल 2026  शुक्रवार  बगलामुखी जयंती  शाम 7:02 से रात 9:13 बजे
25 अप्रैल 2026  शनिवार  सीता नवमी  सुबह 11:04 से दोपहर 1:39 बजे
27 अप्रैल 2026  सोमवार  मोहिनी एकादशी  26 अप्रैल शाम 6:07 बजे से 27 अप्रैल शाम 6:15 बजे तक
28 अप्रैल 2026  मंगलवार  परशुराम द्वादशी, भौम प्रदोष व्रत  शाम 7:01 से रात 9:07 बजे तक

अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं, जिनका जीवन पर सकारात्मक प्रभाव माना जाता है। आइए इन खास तिथियों का महत्व आसान भाषा में समझते हैं-

1 अप्रैल 2026-हनुमान जयंती

इस दिन भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और शक्ति, साहस व बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना करते हैं।

यह भी पढ़ें- Ekadashi List April 2026: अप्रैल महीने में कब-कब पड़ेगी एकादशी तिथि? यहां जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

15 अप्रैल 2026-बुध प्रदोष व्रत

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। बुधवार के दिन पड़ने पर इसे बुध प्रदोष कहा जाता है। इस दिन शिव पूजा करने से कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

17 अप्रैल 2026-वैशाख अमावस्या

यह दिन पितरों के तर्पण और दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पितृ दोष शांत होता है।

19 अप्रैल 2026-अक्षय तृतीया

akshay tritiya

यह बेहद शुभ दिन होता है। इस दिन किया गया दान, जप और खरीदारी (खासकर सोना) अक्षय फल देती है। नए काम शुरू करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है।

24 अप्रैल 2026-बगलामुखी जयंती

यह दिन मां बगलामुखी की पूजा के लिए समर्पित है। इन्हें शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी माना जाता है। इस दिन पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

25 अप्रैल 2026-सीता नवमी

sita navami in april

यह माता सीता के जन्म का दिन है। इस दिन स्त्रियां सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं।

28 अप्रैल 2026-भौम प्रदोष व्रत

मंगलवार को आने वाला प्रदोष व्रत विशेष फलदायी होता है। इस दिन शिव पूजा करने से स्वास्थ्य और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।

इन सभी तिथियों पर श्रद्धा और नियम से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।