हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही यह व्रत सभी भक्तों को बड़ी से बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आपको बता दें, विघ्नहर्ता भगवान गणेश बुद्धि और सद्गुणों के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इनकी स्तुति गाता है, मंत्रों का जाप करता है और विधिवत पूजा-पाठ करता है। उसे जीवन में कभी भी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता है। अब ऐसे में विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
संकटों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप
संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन बप्पा की पूजा-अर्चना करने के दौरान इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और व्यक्ति को लाभ हो सकता है।
- ऊं गं गणपतये नमः
- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
- ऊं एकदन्ताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ति प्रचोदयात्॥
- ऊं नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा
- गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:
सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए मंत्र जाप
अगर आप बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं तो विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है और उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
- ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा:
- वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
- ऊं वक्रतुण्डाय हुं:
व्यापार में वृद्धि के लिए मंत्र जाप
अगर आपके व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानियां आ रही है तो इस मंत्र का जाप करें और भगवान गणेश की पूजा करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- ऊं नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।
इसे जरूर पढ़ें - April Sankashti Chaturthi 2025 Kab Hai: अप्रैल माह में कब रखा जाएगा विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र जाप
अगर आपको मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप विधिवत रूप से करें। इससे सफलता मिल सकती है और लाभ हो सकता है।
- ऊं वक्रतुण्डाय हुं:
- ऊं एकदन्ताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दन्ति प्रचोदयात्:
इसे जरूर पढ़ें - April Sankashti Chaturthi 2025: अप्रैल माह में विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश को चढ़ाएं ये चीजें, सभी संकट हो सकते हैं दूर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों