april sankashti chaturthi 2025 kab hai date shubh muhurat and significance

April Sankashti Chaturthi 2025 Kab Hai: अप्रैल माह में कब रखा जाएगा विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में वैशाख माह में पड़ने वाली तिथियां और त्योहार बेहद शुभ माना जाता है। अब ऐसे में इसी माह में विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। जो बेहद शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि संकष्टी चतुर्थी कब रखा जाएगा और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? 
Editorial
Updated:- 2025-04-09, 23:00 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह की चतुर्थी तिथि के दिन वैशाख संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह व्रत कृष्ण पक्ष में रखी जाती है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन कई जातक व्रत भी रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस व्रत को रखते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है। यह व्रत विशेष रूप से व्यापारियों के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। अब ऐसे में विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत अप्रैल माह में कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

अप्रैल महीने में कब है विकट संकष्टी चतुर्थी?

why-should-you-not-see-lord-ganesha-back

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत का मुहूर्त 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से आरंभ हो रहा है और इस तिथि का समापन 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के हिसाब से विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन साधक भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से कर सकते हैं और व्रत भी रख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -   भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें।

  • प्रातः काल का मुहूर्त- सुबह 07:22 से सुबह 09:01 तक है।
  • रात्रि का मुहूर्त- शाम 06:54 से रात 08:15 तक है।
  • अमृत काल - शाम 07:22 से रात 09:01 तक है।

इसे जरूर पढ़ें - इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन बन रहे हैं शुभ योग

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है।

  • सर्वार्थ सिद्धि योग- यह योग सभी प्रकार के कार्यों में सफलता प्रदान करने वाला माना जाता है।
  • अमृत सिद्धि योग -यह योग किसी भी कार्य को सिद्ध करने और उसमें शुभता लाने के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है।
  • भद्रावास योग- हालांकि भद्रा को कुछ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में यह शुभ फलदायी भी हो सकता है।
  • शिववास योग- इस योग में भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहते हैं, जिससे पूजा और आराधना का फल शीघ्र मिलता है।

विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का महत्व

Why-lord-Ganesha-called-ganpati-bappa

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो सकती है और मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और व्यापारियों को भी उत्तम परिणाम मिलते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;