Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:16 AM IST

इन पेड़-पौधों को लगाएं चंदन का टीका, दूर होगी घर की नकारात्मकता

जितना चंदन का धार्मिक महत्व है उतना ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंदन को भगवान और स्वयं के अलावा पेड़-पौधों पर भी लगाना चाहिए। 
Updated:- 2024-06-17, 16:37 IST
rules to apply chandan on trees and plants

चंदन का इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान किया जाता है। चंदन पूजा की मुख्य सामग्रियों में से एक है जिसका उपयोग न सिर्फ भगवान के श्रृंगार के लिए होता है बल्कि व्यक्ति खुद भी इसे अपने शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाता है। जितना चंदन का धार्मिक महत्व है उतना ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंदन को भगवान और स्वयं के अलावा पेड़-पौधों पर भी लगाना चाहिए। इससे कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

किन पेड़-पौधों को लगाना चाहिए चंदन?

apply chandan on peepal tree

शास्त्रों के अनुसार, ऐसे 6 पेड़-पौधे बताये गये हैं जिनकी रोजाना पूजा करनी चाहिए। रोजाना पूजा संभव न हो सके तो ऐसे में बस जल चढ़ाकर चंदन लगाना भी शुभ होता है। यह पेड़-पौधे हैं: पीपल, बरगद, केला, तुलसी, शमी और बेलपत्र। 

यह भी पढ़ें: अगर कौवा आपके सिर को छूकर जाए तो क्या है इसका मतलब

क्यों पेड़-पौधों को लगाना चाहिए चंदन?

चंदन का स्वभाव शांत होता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में हर एक पेड़ या पौधे का संबंध किसी न किसी देवी-देवता या ग्रह से होता है। ऐसे में इन पेड़-पौधों को चंदन लगाने से उससे जुड़े ग्रह एवं देवी-देवता शांत होकर अपनी कृपा बरसाते हैं।  

क्या हैं पेड़-पौधों को चंदन लगाने के लाभ? 

पीपल के पेड़ में समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। मुख्य रूप से मां लक्ष्मी का। ऐसे में पीपल के पेड़ को चंदन लगाने से घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कुंडली में अगर कोई ग्रह दोष मौजूद है तो वह भी दूर हो जाता है। 

apply chandan on banyan tree

बरगद के पेड़ में त्रिदेवों का वास होता है। ऐसे में इसे चंदन लगाने से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है और अकाल मृत्यु जैसा योग भी टल जाता है। केले के पेड़ को चंदन लगाने से भगवान विष्णु की कृपा होती हिया उर बृहस्पति मजबूत होते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या वाकई ठोकर लगा पानी पीना होता है अशुभ?

तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तुलसी को चंदन लगाने से घर में धन का आगमन होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। शमी के पौधे को चंदन लगाने से शनि दोष दूर होता है और बेलपत्र को चंदन लगाने से शिव कृपा मिलती है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन से पेड़ या पौधे हैं जिन्हें चंदन लगाना चाहिए और क्यों। साथ ही, जानें इसके पीछे का महत्व एवं इससे जुड़े लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।