बहुत परेशान हैं ? कहीं आपकी हथेली में भी तो नहीं हैं यह रेखा...आज ही पंडित को दिखाएं हाथ 

मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं? आपकी हथेली की यह रेखा हो सकती है कारण, महिलाओं को तुरंत ही पंडित को दिखाना चाहिए हाथ और जानने चाहिए समाधान। 
2 mukhi rekha on women hand

हमारे हाथों में कई रेखाएं होती हैं, मगर कुछ रेखाएं ऐसी हैं, जो यह निर्धारित करती हैं कि हम जीवन में खुश रहेंगे या दुखी। आपके हाथों की इस रेखे के दो मुंहे होने पर आपके जीवन में भूचाल आ सकता है। खासतौर पर महिलाओं को अपना हाथ जरूर देखना चाहिए क्‍योंकि उनके हाथों में दोमुखी रेखा है, तो निश्चित ही उनके जीवन में बार-बार परेशानियां आ सकती हैं। अब आप यह जानना जरूरी चाहेंगी कि वो रेखाएं कौन सी हैं, क्‍योंकि हाथेली पर बहुत सारी रेखाएं होती हैं, जो आगे से दो मुंही हो जाती हैं और वी शेप बनाती हैं। इनमें से कुछ के फल बहुत ही अच्‍छे होते हैं, तो कुछ के बहुत खराब। हमने ज्‍योतिषाचार्य एंव हस्‍तरेखा शास्‍त्र विशेषज्ञ विनोद सोनी से इस बारे में बात की। वह कहते हैं, "जीवन रेखा और सूर्य रेखा ऐसी दो रेखाएं हैं, जिनके दो मुंहे होने पर जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और यह आपकी दोनों में से किसी भी हथेली पर बन सकती है। इसलिए महिलाओं को भी अपने दोनों हाथों को देखना चाहिए।"

क्‍या होती है दोमुखी रेखा?

हथेली पर बहुत सारी रेखाएं होती हैं जैसे- हृदय रेखा, जीवन रेखा, विवाह रेखा, संतान रेखा, विष्‍णु रेखा, सूर्य रेखा आदि। कुछ लोगों के हाथों में इन रेखाओं के अंत में एक और रेखा निकल रही होती है, जो मुख्‍य रेखा के अंत में वी का शेप बनाती है। ऐसी रेखाओं को दोमुखी कहा जाता है।

सूर्य रेखा पर दोमुखी रेखा के फल

सूर्य रेखा दोनों हथेलियों में भी हो सकती हैं और एक में भी हो सकती है या फिर दोनों में नहीं हो सकती है। इसलिए अपने दोनों हाथ देखें। यह रेखा आपको अनामिका उंगली, जिसे रिंग फिंगर कहते हैं, उसके पास होती है। छोटी सी इस रेखा पर यदि अंत में दूसरी रेखा निकल रही हो तो वह दोमुही कहलाएगी।

पंडित जी दोमुखी सूर्य रेखा के फल बताते हैं, "ऐसे लोग टैलेंटेड होते हैं। उनके अंदर विभिन्‍न कला का हुनर होता है। मगर इस वजह से उन्‍हें अपना ध्‍यान किसी एक ओर केंद्रित करने में बहुत दिक्‍कत आती हैं। जिन महिलओं के हाथ में ऐसी रेखा होती है, वे हमेशा दो नांव पर पैर रखकर चलती हैं। मतलब उन्‍हें लगता है कि जो वो कर रही हैं, वो काफी नहीं है इसलिए उन्‍हें उससे अलग हटकर भी कुछ आना चाहिए। इतना ही नहीं, वो हर क्षेत्र में खुद को परफेक्‍ट बनाने की कोशिश करती हैं, मगर वो किसी भी काम में मास्‍टर नहीं हो पाती हैं। उसका कारण यही है कि उनका ध्‍यान भटकता है।"

do mukhi rekha in palmistry

आपको बता दें कि सूर्य रेखा का सीधा संबंध अपके करियर से होता है। यह रेखा अगर स्‍पष्‍ट नजर आती है, तो अर्थ यह निकाला जाता है कि करियर में आप हमेशा ऊपर की ओर उठेंगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। वहीं यह स्‍पष्‍ट नहीं होती है, तो करियर में आप सफल नहीं हो पाएंगी। इसके अलावा सूर्य रेखा न होने पर या स्‍पष्‍ट न होने पर आपके मान-सम्‍मान में भी हमेशा कमी रहती है। वहीं यह दोमुखी हो जाए, तो आपके जीवन में हमेशा कंफ्यूजन रहता है और आप हमेशा ही किसी न किसी परेशानी से घिरी रहती हैं।

पंडित जी कहते हैं, "आपको नौकरी नहीं मिल रही, आपका व्‍यापार ठीक नहीं चल रहा है, आपको कार्यस्‍थल पर बहुत अधिक परेशान किया जा रहा है या फिर आप जितनी मेहनत करती हैं, उसका फल आपको नहीं मिल रहा, तो एक बार हाथ जरूर दिखवा लें। सूर्य रेखा पर वी शेप बनने से ऐसा हो सकता है।"

इसे जरूर पढ़ें-क्या 60 वर्ष तक ही जी पाते हैं ये लोग? हथेली में जीवन रेखा का अंत अगर होता है ऐसा...

जीवन रेखा पर दोमुखी रेखा के फल

आपकी जीवन रेखा पर यदि दोमुखी रेखा बन रही है, तो यह भी बुहत अच्‍छा नहीं है। पंडित जी कहते हैं, "ऐसी औरतें दोहरी जिंदगी जीती हैं। उन्‍हें कभी मानसिक रूप से शांति नहीं मिलती। करियर में भी वो किसी एक क्षेत्र को नहीं चुन पाती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ नहीं हो पाती। वहीं रिश्‍तों में भी वह दोहरी होती हैं। उनकी सोच दोहरी होती है। कभी किसी जगह उन्‍हें कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने को बोला जाए, तो हमेशा उनकी दोहरी राय होती है। ऐसे में उनकी बातों में कोई वजन नहीं होता है और लोग उन्‍हें बहुत ज्‍यादा सुनना पसंद नहीं करते हैं। " इतना ही नहीं, ऐसे लोग दोहरे रिश्‍ते भी रखते हैं। इसलिए जीवन में हमेशा ही इन्‍हें परेशानी का सामना करना होता है और सबसे बड़ी बात इनकी रातों की नींद और दिन का चैन सब उड़ जाता है।

पंडित जी कहते हैं, "इन्‍हें घर और करियर में बैलेंस बनाने में भी दिक्‍कतों का सामना करना होता है। अगर इनका करयिर ठीक चल रहा होता है तो इनकी फैमिली लाइफ खराब होती हैं और फैमिली में सब सही हो तो करियर में सब गड़बड़ रहता है।"

इसे जरूर पढ़ें-हाथ की रेखाओं पर बहुत ज्यादा कट होना क्या बताता है? जानें ज्योतिष से

women hand palmistry

तो अगर आप भी ऐसा कुछ महसूस कर रही हैं कि अपनी तरफ से सब कुछ ठीक करने के बाद भी आपके साथ कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है और दिन पर दिन परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, तो एक बार किसी अच्‍छे पंडित से अपना हाथ दिखवा लें। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो लेख को शेयर और लाइक करें। पामिस्‍ट्री से जुड़े और भी रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP