Akshaya Tritiya Gold Buying Muhurat 2025: अक्षय तृतीया पर सोना घर लाना देता है शुभ फल, जानें खरीदने का मुहूर्त

यूं तो अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिसके अनुसार आप पूरे दिन में कभी भी सोना खरीद सकते हैं, लेकिन अक्षय तृतीय पर इस एक विशेष समय में सोना खरीदने से उसका अक्षय फल प्राप्त होता है।
Updated:- 2025-04-30, 10:36 IST
akshaya tritiya 2025 pr kis samay kharide sona

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अभूत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। धार्मिक, ज्योतिष और लोक मान्यता के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन खरीदा हुआ सोना जब तक व्यक्ति के पास मौजूद रहता है तब तक उस व्यक्ति को उस सोने से बहुत लाभ प्राप्त होता है।यही कारण है कि अक्षय तृतीया के दिन छोटीसे छोटी नथ से लेकर भारी-भारी गहनों तक लोग कुछ न कुछ खरीदते ही हैं। यूं तो अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त होता है जिसके अनुसार आप पूरे दिन में कभी भी सोना खरीद सकते हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अक्षय तृतीय पर इस एक विशेष समय में सोना खरीदने से उसका अक्षय फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइये जानते हैं अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है।

अक्षय तृतीया 2025 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

akshaya tritiya 2025 gold buying time

अक्षय तृतीया के दिन यानी कि 30 अप्रैल को सोना खरीदना का शुभ समय सुबह 5 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक है। यानी कि जितना समय पूजा के लिए मिल रहा है उसी समय में सोना खरीदना शुभ सिद्ध होगा। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने के लिए आपके पास कुल साढ़े 6 घंटे उपलब्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: क्या वाकई सबसे ज्यादा पाप करने वालों के पास ही टिकती है लक्ष्मी? जानें इस कहावत के पीछे का लॉजिक

अक्षय तृतीया 2025 सोना खरीदने का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में सोने को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन सोना खरीदने से घर में माता लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। यह माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी क्षय नहीं होता, बल्कि उसमें लगातार वृद्धि होती रहती है।

akshaya tritiya gold purchase muhurat 2025

अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों की स्थिति भी बहुत अनुकूल मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में होते हैं, जो कि बहुत ही शुभ संयोग है। सूर्य तेज और ऊर्जा का प्रतीक है, जबकि चंद्रमा शीतलता और मन की शांति का। इन दोनों ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण इस दिन सोना खरीदना और भी फलदायी होता है।

यह भी पढ़ें: Lakshmi ji ki Aarti: धन-धान्य में वृद्धि और सुख-समृद्धि पाने के लिए करें मां लक्ष्मी की आरती

सोने में सकारात्मक ऊर्जा होती है और यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में सकारात्मकता का परवेश होता है और ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं। यहां तक कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदकर घर लाने से घर का भयंकर से भयंकर वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।

akshaya tritiya 2025 muhurat to buy gold

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
अक्षय तृतीया के दिन कैसा सोना नहीं खरीदना चाहिए?
अक्षय तृतीया के दिन हीरा, पन्ना, गोमेद, लहसुनिया और नीलम के साथ मिलकर बनाया गया सोना नहीं खरीदना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।