Akshaya Tritiya Muhurat 2025: अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें नया वाहन, लंबे समय तक मिलेगा लाभ

अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कोई भी नई वस्तु खरीदने से उसका अक्षय फल मिलता है और वह वस्तु जीवन पर्यंत आपको लाभ पहुंचाती है। जहां एक ओर अक्षय तृतीया के दिन सोना, घर आदि खरीदना बहुत हितकारी माना जाता है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन वाहन खरीदने का भी खासा महत्व है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्या है अक्षय तृतीया के दिन वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त और उस महत्व।
अक्षय तृतीया के दिन गाड़ी खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Muhurat 2025)

अक्षय तृतीया के दिन गाढ़ी खरीदने के लिए तीन शुभ मुहूर्त बन रहे है। पहला मुहूर्त रवि योग के समय बना रहा है जो 30 अप्रैल को शाम 4 बजकर 18 मिनट से अगले दिन 1 मई को सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक है, दूसरा विजय मुहूर्त के समय बन रहा है जो दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक है और तीसरा संध्या मुहूर्त के दौरान बन रहा है जो शाम 6 बजकर 55 मिनट सेरात 8 बजे तक है।
यह भी पढ़ें: Lakshmi ji ki Aarti: धन-धान्य में वृद्धि और सुख-समृद्धि पाने के लिए करें मां लक्ष्मी की आरती
अक्षय तृतीया के दिन गाड़ी खरीदने का महत्व
अक्षय तृतीया भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इस शुभ दिन पर गाड़ी खरीदने से माना जाता है कि माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और खरीदी गई गाड़ी आपके लिए शुभ और लाभकारी सिद्ध होती है। यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक हो सकती है।

यह माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए सभी कार्य अक्षय होते हैं, यानी उनका कभी क्षय नहीं होता। इस दिन गाड़ी खरीदने से उसमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं होता है और वह लंबे समय तक आपके लिए उपयोगी बनी रहती है। इस दिन गाड़ी खरीदने से आपको कभी भी उस गाड़ी के कारण कोई कष्ट नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: क्या वाकई सबसे ज्यादा पाप करने वालों के पास ही टिकती है लक्ष्मी? जानें इस कहावत के पीछे का लॉजिक
अक्षय तृतीया के दिन नया वाहन या नई गाड़ी खरीदने से ऐसा माना जाता है कि नई गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बहुत ही घट जाती है। असल में गाड़ी का संबंध शनि देव से होता है क्योंकि गाड़ी में अधिकतर लोहे की धातु का इस्तेमाल किया जाता है। लोहे का प्रयोग शनि को कमजोर बनाता है लेकिन इस दिन गाड़ी खरीदने से शनि शांत रहते हैं।

अक्षय तृतीया के दिन नया वाहन या नई गाड़ी खरीदने से न तो किसी प्रकार का शनि दोष लगता है, न ही शनि की वक्री दृष्टि वाहन जिस घर में आया है उस घर के लोगों को और न ही वाहन चलाने वाले व्यक्ति को प्रभावित कर पाती है। यहां तक कि अक्षय तृतीया के दिन नई गाड़ी खरीदने से वाहन के द्वारा उत्पन्न होने वाला वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
- अक्षय तृतीया के दिन घर में नई गाड़ी लाने के बाद क्या करें?
- अक्षय तृतीया के दिन नई गाड़ी घर लाने के बाद गाड़ी की पूजा करें, फूल-माला पहनाएं, कलश से जल छिड़कें और आरती करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।