हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल पौष माह में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि के साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। इसके साथ की जातक को मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में संकष्टी चतुर्थी के दिन किन मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते है।
ऊं गं गणपतये नम:
यह मंत्र जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के लिए शुभ माना जाता है। अगर आप इस मंत्र का जाप कर रहे हैं, तो 21 बार कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?
ऊं श्रीं गणेशाय नम:
गणेश जी को बुद्धि के देवता भी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि का विकास होता है और व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है। इसके अलावा अगर आपके काम में कोई बाधा आ रही है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना
ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।:
भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप 11 बार करें। इससे व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और उत्तम परिणाम भी मिलने लग जाता है।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा:
इस मंत्र का जाप करने व्यक्ति को काम में आ रही रुकावटें दूर हो सकती है और सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। अगर आपके करियर में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है, तो इस मंत्र का जाप करने से लाभ हो सकता है।
ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा:
अगर आपके व्यापार में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इसमंत्र का जाप 51 बार जाप करें। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों