ahoi ashtami 2024 remedies for child success

Ahoi Ashtami Upay 2024: अहोई अष्टमी के दिन जरूर करें ये उपाय, संतान को मिलेगी सभी कार्यों में सफलता

हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखी जाती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 10:06 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन विशेष रूप से सभी माताएं अपनी संतान की सुखी जीवन और सफलता के लिए व्रत रखती हैं।

इस दिन माता पार्वती की अहोई स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इतना ही नहीं अहोई अष्टमी के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने की भी मान्यता है। आपको बता दें, अहोई अष्टमी का व्रत जितिया व्रत की तरह होता है। अब ऐसे में अहोई अष्टमी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मनोकामनाएं पूर्ति के लिए अहोई अष्टमी के दिन उपाय

peepal-ke-paas-aate-ka-diya-jalane-ke-labh

अहोई अष्टमी का व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। अहोई अष्टमी का व्रत पूरी श्रद्धा और निष्ठा से रखना चाहिए। इस दिन निराहार रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। आपको बता दें, अहोई अष्टमी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे 5 दीपक जलाएं। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानती हैं कौन हैं अहोई माता और यह व्रत बेटों के लिए ही क्यों रखा जाता है?

संतान सुख की प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी के दिन उपाय

अहोई अष्टमी के दिन संतान सुख की प्राप्ति के लिए तुलसी का पौधा लगाएं और संध्या के समय घी का दीपक जलाएं। उसके बाद 11 बार परिक्रमा लगाएं। ऐसी मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन ऐसा करने से व्यक्ति केो संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन यह उपाय जरूर करें।

सुखी दांपत्य जीवन के लिए अहोई अष्टमी के दिन उपाय

mata-rani-shringar-set-for-durga-pooja-11-items-radhe-creations-original-imag2ycfv6yujcy2

सुखी दांपत्य जीवन के लिए अहोई अष्टमी के दिन गौ माता की पूजा-अर्चना करें और उन्हें खाना खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - जानें अहोई अष्टमी पर कैलेंडर बनाने का महत्व

अखंड सौभाग्य के लिए अहोई अष्टमी के दिन उपाय

अहोई अष्टमी के दिन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए अहोई माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। ऐसा करने से उत्तम परिणाम मिलते हैं। इस दिन माता पार्वती के मंत्रों का जाप भी विशेष रूप से करें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और अखंड सौभाग्य का वरदान भी मिलता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;