सावन का महीना शिव पूजा के लिए विशेष होता है। लेकिन आप पूरे साल भगवान शिव की पूजा करते हैं, तो उसका फल अच्छा प्राप्त होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारे महादेव भक्तों को निराश नहीं करते हैं। इसलिए आपको रोजाना एक लोटा शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करना चाहिए। यह अत्यंत शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस जल को आपको अपने शरीर के तीन अंगों पर जरूर स्पर्श करना चाहिए? यह बड़ी से बड़ी समस्याओं से आपको छुटकारा दिलाता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी ने इसकी जानकारी शेयर की है। आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।
माथे पर लगाना चाहिए शिवलिंग का जल
अक्सर हम सिर भगवान के सामने झुकाते हैं। लेकिन इसके बाद आपको शिवलिंग में से निकलने वाले जल को अपने माथे पर जरूर लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके निर्णय काफी केंद्रीत रहते हैं। इसी के साथ आपको मानसिक शांति मिलती है। आप सोच विचार हर कार्य को करने में सक्षम हो जाते हैं। साथ ही, आपको हर एक चीज का ज्ञात सही तरीके से होने लगता है। इस जल को लगाते समय आपको ऊं नम: शिवाय का जप जरूर करना है।
शिवलिंग के जल को आंखों पर करें स्पर्श
अक्सर हम जल अपने सिर पर स्पर्श करते हैं। लेकिन आपको इसे आंखों पर जरूर लगाना है। इससे महादेव के आशीर्वाद से आंखों की रोशनी अच्छी बनी रहती है। साथ ही, आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं। इसलिए आप इस जल को आंखों पर जरूर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी सावन में शिवलिंग पर चढ़ा रही हैं रुद्राक्ष तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, जानें सही नियम
शिवलिंग के जल को कंठ पर जरूर लगाएं
कंठ हमारे संचार और वाणी से जुड़ा होता है। जब शिवलिंग का पवित्र जल इस स्थान पर स्पर्श करता है, तो वाणी में शुद्धता आती है। साथ ही, झूठ, क्रोध और अपशब्द से मुक्ति मिलती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। आप जिस भी बात को बोलते हैं, तो सोच समझकर कहते हैं, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसलिए आपको शिवलिंग का जल कंठ में स्पर्श करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाने से क्या होता है?
अगली बार शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान। इससे आपके जीवन में होने वाले कार्यों में स्थिरता और मधुरता बनी रहेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों