ज्योतिष शास्त्र में सभी तिथियों को बेहद शुभ माना जाता है। वहीं तिथियों का संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से भी माना जाता है। आज शनिवार का दिन है। जो शनिदेव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
आपको बता दें, शनिदेव को सभी कर्मों का लेखा-जोखा रहने वाला माना जाता है। यह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से शुभ फल प्रदान करते हैं। अब ऐसे में आज उनकी कृपा से किन राशियों को उत्तम फल मिलने की संभावना है और किन राशियों को थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत है।
इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित सलोनी चौधरी से विस्तार से जानते हैं। साथ ही इस दिन किए जाने वाले उपाय भी जानते हैं।
आज का राशिफल - मेष राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन आज मेष राशि वालों के जीवन में कई तरह के बदलाव आने की संभावना है। मेष राशि वालों को अपनी सोच में गहराई महसूस होगी, जिसका असर उनके निर्णयों पर भी दिखाई देगा। खर्चों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। नई योजनाओं पर काम करने के लिए यह एक अच्छा समय है।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए लिए आत्मनिरीक्षण लाने वाला हो सकता है। चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर सकता है, जिससे आप थोड़े अधिक संवेदनशील और अंतर्मुखी महसूस कर सकते हैं। ध्यान और एकांत में समय बिताना लाभकारी रहेगा। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन कर्क राशि के जातकों को ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि आपको भावनाओं और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन आज सिंह राशि के जातक ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे, लेकिन कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें, और किसी भी स्थिति में शांत रहें। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए संतुलन साधने वाला रहेगा। दिन की शुरुआत में मानसिक रूप से कुछ उलझनें हो सकती हैं, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां सुधरेंगी।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन तुला राशि के जातक अपने काम और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण को सराहा जाएगा। आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी बदलने के लिए अनुकूल समय है। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों से भरा हुआ रहेगा।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए संतुलन और समझदारी से भरा हुआ रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर कर रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में महत्त्वपूर्ण प्रगति के संकेत मिल रहे हैं।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
12 अप्रैल 2025 शनिवार का दिन मीन राशि वालों के लिए भावनात्मक, मानसिक और आर्थिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको स्वास्थ्य में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। धन लाभ होने की भी संभावना है।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों