Aaj Ka Panchang 6 June 2025: निर्जला एकादशी के दिन हो रहा है कई अद्भुत योगों का निर्माण, कार्य सफलता के लिए देखें आज का पंचांग

आज रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति मौजूद रहेगी। यह सभी योग मिलकर इस दिन को धार्मिक कार्यों और नए शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष बनाते हैं। 
6 june 2025 aaj ka panchang

पंचांग के अनुसार, आज 6 जून 2025 को ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा तिथि है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की शुरुआत का प्रतीक है। आज के दिन जहां एक ओर निर्जला एकादशी है है तो वहीं, आज चंद्र दर्शन करने का भी खासा महत्व माना जाता है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो आज रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति मौजूद रहेगी। यह सभी योग मिलकर इस दिन को धार्मिक कार्यों और नए शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष बनाते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आज के दिन कई अद्भुत योगों का निर्माण एक साथ होने के कारण आज कार्य सफलता प्राप्त हो सकती है, यानी कि आज के दिन अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं और उसे मुहूर्त के अनुसार करते हैं तो आपको उस कार्य में सफलता मिल सकती है।

आज का पंचांग (6 जून 2025)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा हस्त नक्षत्र शुक्रवार व्यतिपात वणिज

6 june 2025 friday ka panchang

आज का सूर्य और चंद्रमा का समय (6 जून 2025)

प्रहार समय
सूर्योदय सुबह 05:23 बजे
सूर्यास्त शाम 07:17 बजे
चंद्रोदय दोपहर 03:01 बजे
चंद्रास्त सुबह 02:27 बजे (7 जून)

आज का शुभ मुहूर्त और योग (6 जून 2025)

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:02 बजे से सुबह 04:42 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
अमृत काल मुहूर्त रात 02:26 बजे से सुबह 04:14 बजे (7 जून) तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02:39 बजे से दोपहर 03:35 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07:16 बजे से शाम 07:36 बजे तक
रवि योग सुबह 05:23 बजे से सुबह 06:34 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त (6 जून 2025)

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
राहु काल सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
गुलिक काल सुबह 07:07 बजे से सुबह 08:51 बजे तक
यमगंड दोपहर 03:48 बजे से शाम 05:33 बजे तक
दुर्मुहूर्त सुबह 10:01 बजे से सुबह 10:56 बजे तक
भद्रा दोपहर 03:31 बजे से सुबह 04:47 बजे (7 जून) तक

आज का पर्व और त्योहार (6 जून 2025)

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी है आज। निर्जला एकादशी के दिन भक्त भगवान विष्णु की विशेष पूजा करते हैं। इस व्रत को सभी एकादशियों में सबसे कठिन माना जाता है क्योंकि इसमें अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है। यानी व्रत रखने वाला व्यक्ति इस दिन पानी की एक बूंद भी नहीं पीता। इसी कारण से इसे 'निर्जला' एकादशी कहा जाता है।

इस व्रत का एक और नाम भीमसेनी एकादशी भी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडवों में सबसे बलवान भीमसेन को भूख-प्यास बहुत लगती थी और वे किसी भी एकादशी का व्रत नहीं रख पाते थे। तब महर्षि वेदव्यास ने उन्हें निर्जला एकादशी का व्रत रखने की सलाह दी। भीम ने इस कठोर व्रत को रखा और इससे उन्हें पूरे वर्ष की सभी एकादशियों का फल मिल गया।

यह माना जाता है कि निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साल भर की सभी 24 एकादशियों का पुण्य एक साथ प्राप्त हो जाता है। यह व्रत पापों से मुक्ति दिलाने, मोक्ष प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व है। जो लोग यह व्रत रखते हैं, वे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

6 june 2025 friday panchang

आज का उपाय (6 जून 2025)

इस दिन सबसे महत्वपूर्ण उपाय है भगवान विष्णु की श्रद्धापूर्वक पूजा करना। सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु की पूजा करें, उनके मंत्रों का जाप करें, भगवान विष्णु को पीला चंदन, पीले फूल, तुलसी दल और पीले वस्त्र आदि अर्पित करें। इससे मन शांत होगा, सकारात्मक ऊर्जा का संचार और आध्यात्मिक उन्नति होगी।

आज के दिन जल और अन्न का दान करना बहुत ही पुण्यकारी रहेगा। किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना, गरीबों को भोजन कराना या अन्न दान करना अत्यधिक शुभ होता है। आप मिट्टी के घड़े में पानी भरकर किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर रख सकते हैं ताकि लोग उसका उपयोग कर सकें। यह उपाय आपको भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करेगा।

6 जून को सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें और उसकी सात बार परिक्रमा करें। साथ ही, पीपल के नीचे एक दीपक जलाएं। यह उपाय ग्रह दोषों को शांत करने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। तुलसी के पौधे की पूजा करें और उसके समक्ष घी का दीपक जलाएं। गाय को हरा चारा या गुड़-रोटी खिलाने से बहुत पुण्य मिलता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP