हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष नवमी और फिर दशमी तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है और व्यक्ति को रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। जिसमें पूजा-पाठ करने उत्तम फलदायी माना गया है। वहीं आज शुक्ल योग बन रहा है और विशाखा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 03 अगस्त जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी और दशमी उपरांत | विशाखा नक्षत्र | रविवार | शुक्ल योग | कौलव और तैतिल |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 03 अगस्त 2025
सूर्योदय | सुबह 6 बजकर 01 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 04 मिनट तक |
चंद्रोदय | देर रात 12 बजकर 29 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 03 अगस्त 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | रात 09 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 25 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 03 अगस्त 2025
राहु काल | शाम 05 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 07 बजकर 03 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 26 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | शाम 05 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 11 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 03 अगस्त 2025
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की नवमी और दशमी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने का भी विधान है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से उनकी पूजा-अर्चना करें।
आज के रविवार उपाय 03 अगस्त 2025
नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना सूर्य देव को प्रसन्न करने का अचूक उपाय है। यह पाठ आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।
रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यदि संभव हो तो इस दिन लाल रंग की कोई वस्तु दान भी कर सकते हैं।
रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। आप इसे किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकते हैं।
यदि संभव हो तो रविवार के दिन तांबे के बर्तन में भोजन करें या पानी पिएं। तांबा सूर्य से संबंधित धातु है, जो सकारात्मक ऊर्जा देती है।
सूर्य देव की कृपा पाने के लिए नेत्रहीन या कुष्ठ रोगियों की सेवा करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। आप उन्हें भोजन या वस्त्र दान कर सकते हैं।
हर रविवार सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सिंदूर, लाल फूल और अक्षत मिलाकर उगते सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ सूर्याय नमः' या 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें। यह सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है।
आज रविवार के खास मंत्र 03 अगस्त 2025
ॐ घृणि सूर्याय नमः
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
ॐ सूर्याय नमः
ॐ आदित्याय नमः
ॐ भास्कराय नमः
ॐ मित्राय नमः
ॐ खगाय नमः
03 अगस्त 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और रोगदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों