आज का दिन हर राशि के लिए कुछ खास संकेत लेकर आया है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में नए बदलाव का इशारा कर रही है। किसी के लिए यह दिन तरक्की और मान-सम्मान का अवसर बन सकता है, तो किसी को रिश्तों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आपकी राशि में क्या खास बदलाव होने वाले हैं? पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए इस राशिफल में आपको उपाय भी बताए जाएंगे।
इस राशिफल में आपको मिलेगी हर राशि की सटीक भविष्यवाणी, तो चलिए जानते हैं कि आज किसे मिल सकती है तरक्की और अपने दिन को सुधारने के लिए क्या उपाय काम आ सकते हैं?
मेष राशि
आज आप नई जिम्मेदारियों को पूरे आत्मविश्वास से निभाएंगे। ऑफिस हो या घर, हर जगह आपके विचारों को सराहा जाएगा। परिवार का माहौल शांत और सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतने की आपको जरूरत है। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। यात्रा का विचार है तो फिलहाल टाल दें, नुकसान हो सकता है। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाएं।
वृषभ राशि
आपकी लगन और मेहनत की आज खूब सराहना होगी। वरिष्ठ लोगों से तारीफ मिलेगी और कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि धन निवेश को लेकर जल्दबाज़ी न करें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निर्णय लें। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मिथुन राशि
आज का दिन पुराने संबंधों को ताजगी देगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात संभव है जिससे आपका मन खुश होगा। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप छात्र हैं, तो आपके लिए समय बहुत अनुकूल है। प्रेम जीवन में भी मिठास बढ़ेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।
कर्क राशि
भावनाएं आज आपको कमजोर बना सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। ऑफिस में काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन चिंता की बात नहीं है। संयम और धैर्य से ही सफलता मिलेगी। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव रह सकता है। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
आपके प्रयास आज रंग ला सकते हैं। करियर में अच्छी उन्नति के योग हैं। नए अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे। प्रेम जीवन में नई शुरुआत या रिश्ते में मजबूती का योग है। आज आपका आत्मविश्वास अच्छा और बढ़ा हुआ रहेगा। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य को जल में लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।
कन्या राशि
आज आप अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकते हैं। मन में शांति और स्थिरता बनी रहेगी। किसी छोटी यात्रा का योग है। खर्चों को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें, बजट के बाहर जाना नुकसानदायक हो सकता है। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
उपाय: गौ सेवा करें या गेहूं का दान करें।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए रोमांटिक हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। रचनात्मक लोगों के लिए दिन प्रेरणादायक है। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्चों पर भी नजर रखें। कलाकारों और विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
उपाय: मां दुर्गा को सिन्दूर चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
परिवार में हल्का तनाव रह सकता है, लेकिन हालात जल्दी सामान्य हो जाएंगे। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी लेकिन ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। दिन के अंत तक मन शांत होगा। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8
उपाय: काले तिल का दान करें।
धनु राशि
आज आपकी किस्मत पूरी तरह साथ दे रही है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शिक्षा और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है जिससे मन को शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लें। धुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
उपाय: पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।
मकर राशि
आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या प्रस्ताव मिल सकता है जिससे भविष्य सुधरेगा। पुराने कर्ज या रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मानसिक रूप से हल्कापन महसूस होगा। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि
आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से अच्छा सहयोग मिलेगा। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में ज्यादा लगेगा। कला, संगीत या लेखन जैसे क्षेत्र में लगे लोग अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी पुराने परिचित से आर्थिक या भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। दिन शांत और संतुलित रहेगा। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
हमें उम्मीद है कि इन उपायों को आजमाकर आपके काम बनेंगे। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों