
03 जनवरी 2026, शास्त्रों में पौष पूर्णिमा को वर्ष की उन पूर्णिमाओं में रखा गया है, जिनमें किया गया दान सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना फल देता है। आज का दिन इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आज पौष पूर्णिमा के साथ-साथ शनिवार का दिन भी है इसके प्रभाव से आज शनि देव की पूजा से शनि ग्रह से लाभ , पूर्णिमा में चंद्र पूजन से चंद्र ग्रह की कृपा और पूर्णिमा में लक्ष्मी नारयण का पूजन से लक्ष्मी जी की कृपा के साथ ही विष्णु पूजन से गुरु ग्रह की कृपा इन सब का आज अद्भुत संयोग है ,ऐसे में सही चौघड़िया अनुसार किया गया दान कर्म का अनंत गुना फल प्राप्त होगा। इसीलिए जानेंगे आज पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से जानेंते शुभ चौघड़िया मुहूर्त।
पद्म पुराण, मत्स्य पुराण और भविष्य पुराण में पौष पूर्णिमा का विशेष उल्लेख मिलता है। इन ग्रंथों में कहा गया है कि इस दिन अन्न दान, वस्त्र दान, तिल, गुड़, घी का दान करने से मनुष्य के पिछले कई जन्मों के दोष का शमन होता है पौष मास शीत का महीना है। इसलिए शास्त्रों ने इसमें ऊर्जा देने वाली वस्तुओं के दान को सबसे श्रेष्ठ बताया है।

दिन की शुरुआत काल से हो रही है। यह समय नया कार्य आरंभ करने के लिए सही नहीं माना जाता है , इस किसी समय भी तरह का दान, व्रत संकल्प या कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। यह समय केवल स्नान-ध्यान, आत्मचिंतन के लिए ही उचित है।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
| मुहूर्त का नाम | समय |
| काल | 06:52 बजे से 08:12 बजे तक |
| शुभ | 08:12 बजे से 09:33 बजे तक |
| रोग | 09:33 बजे से 10:54 बजे तक |
| उद्वेग | 10:54 बजे से 12:14 बजे तक |
| चल | 12:14 बजे से 01:35 बजे तक |
| लाभ | 01:35 बजे से 02:55 बजे तक |
| अमृत | 02:55 बजे से 04:16 बजे तक |
| काल | 04:16 बजे से 05:37 बजे तक |
| मुहूर्त का नाम | समय |
| लाभ | 05:37 बजे से 07:16 बजे तक |
| उद्वेग | 07:16 बजे से 08:55 बजे तक |
| शुभ | 08:54 बजे से 10:35 बजे तक |
| अमृत | 10:35 बजे से 12:14 बजे तक |
| चल | 12:14 बजे से 01:54 बजे तक |
| रोग | 01:54 बजे से 03:33 बजे तक |
| काल | 03:33 बजे से 05:12 बजे तक |
| लाभ | 05:12 बजे से 06:52 बजे तक |
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे जरूर साझा करें। ऐसी ही दैनिक चौघड़िया और ज्योतिष से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें HeiZindagi से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।