image

Paush Purnima Vrat Katha 2026: नए साल में पौष पूर्णिमा का रख रही हैं व्रत? जरूर पढ़ें ये कथा, मिलेगा विष्णु जी का आशीर्वाद

Paush Purnima Vrat Katha 2026: पौष पूर्णिमा का व्रत 3 जनवरी को पड़ रहा है। ऐसे में आप भी अगर पहली बार पूर्णिमा का व्रत रख रही हैं, तो इस व्रत में कथा को जरूर पड़ें। इससे आपको विष्णु भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-03, 05:56 IST

पौष मास की पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे पौष पूर्णिमा कहा जाता है और इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। इस व्रत का संबंध विशेष रूप से भगवान विष्णु की कृपा से जुड़ा हुआ है। पूर्णिमा का ये व्रत इस बार साल 2026 में 3 जनवरी को पड़ रहा है। ऐसे में कई सारे लोग ऐसे होंगे जो इस दिन व्रत रखें और विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करेंगे। ऐसे में अगर आप व्रत को पहली बार रख रही हैं, तो इस दिन व्रत कथा को जरूर पढ़ें, ताकि आपके ऊपर भी भगवान विष्णु की कृपा बनी रहे।

पौष पूर्णिमा की पौराणिक कथा (Paush Purnima Vrat Katha 2026)

एक समय की बात है, एक गरीब ब्राह्मण दंपत्ति एक छोटे से गांव में रहते थे। ब्राह्मण अत्यंत धर्मात्मा और श्रद्धालु थे, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय थी। ब्राह्मणी भी अत्यंत धर्मपरायण और पतिव्रता थीं। वह दोनों भगवान की उपासना और पूजा-अर्चना करते थे, लेकिन उनकी गरीबी खत्म नहीं हो रही थी। एक दिन ब्राह्मण ने अपने गांव के पुजारी से अपनी समस्या बताई। पुजारी ने ब्राह्मण को पूर्णिमा व्रत करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के दिन व्रत करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

1 - 2025-12-30T135704.268

ब्राह्मण और उसकी पत्नी ने पूरे श्रद्धा भाव से पूर्णिमा व्रत का पालन करना शुरू किया। वो इस दिन उपवास रखते, स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा करते और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलते थे। कुछ समय बाद, उनके जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन आया। उनकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी और वो सुखी और समृद्ध हो गए। उनके परिवार में खुशियों की बाढ़ आ गई और उनके सभी कष्ट समाप्त हो गए।

इस प्रकार, पूर्णिमा व्रत की महिमा अपार है और इसके पालन से जीवन के सभी दुखों का नाश होता है। भगवान विष्णु की कृपा से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। पूर्णिमा व्रत की इस कथा को सुनने और पालन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान की कृपा सदैव बनी रहती है। इस दिन व्रत करने से मनुष्य को मानसिक शांति, आध्यात्मिक बल और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें- Paush Purnima Daan 2026: पौष पूर्णिमा के दिन करें इन 4 चीजों का दान, सदैव बनी रहेगी खुशहाली

पौष पूर्णिमा की व्रत कथा पढ़ने के लाभ

  • पौष पूर्णिमा की व्रत कथा पढ़ने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • अगर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है, तो ऐसे में आप पौष पूर्णिमा का व्रत करके इस समस्या से निजात पा सकती हैं।
  • अगर आपको धन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो ऐसे में आप पौष पूर्णिमा के दिन कथा को जरूर पढ़ें। इसमें आपकी सभी समस्याओं का हल प्राप्त हो जाएगा।

3 - 2025-12-30T135559.086

पौष पूर्णिमा का व्रत धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे श्रद्धा और भक्ति भाव से करने पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। यदि आप भी इस पूर्णिमा व्रत का पालन करते हैं, तो इसे पूरी श्रद्धा और भक्ति से करें, ताकि आपके घर और परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/ Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;