image

Aaj Ka Panchang 3 January 2026: पौष पूर्णिमा पर ब्रह्म योग और शनिवार का दुर्लभ संयोग, स्नान-दान और साधना से खुलेगा आज भाग्य

आज 3 जनवरी 2026, शनिवार को पौष पूर्णिमा है, जो दोपहर 03:34 तक रहेगी। यह दिन स्नान-दान, तप और पुण्य संचय के लिए अत्यंत शुभ है। चंद्रमा मिथुन राशि में और आर्द्रा नक्षत्र में होने से मानसिक शुद्धि का संकेत है। ब्रह्म योग और इन्द्र योग का दुर्लभ संयोग ज्ञान, विवेक, मान-सम्मान और स्थिरता प्रदान करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी के अनुसार, यह दिन कर्म और मन की शुद्धि के लिए विशेष है।
Editorial
Updated:- 2026-01-03, 07:01 IST

03 जनवरी 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष है। आज पौष मास की पूर्णिमा तिथि है, जो दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। पौष पूर्णिमा को हिंदू सनातन धर्म में स्नान-दान, तप, संयम और पुण्य संचय का पर्व माना गया है। यह तिथि केवल व्रत या पूजा तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि व्यक्ति के विचार, कर्म और जीवन-दिशा को शुद्ध करने का नया अवसर प्रदान करती है। आज के दिन पौष पूर्णिमा पड़ना इस दिन को और अधिक प्रभावशाली बना देती है, क्योंकि शनि और चंद्रमा दोनों ही कर्म और मन से जुड़े ग्रह माने जाते हैं।

मान्यताओं के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन से ही माघ स्नान की शुरुआत मानी जाती है। आज चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित है और आर्द्रा नक्षत्र है । यह स्थिति मानसिक चंचलता के साथ-साथ आत्मिक शुद्धि का संकेत देती है। ऐसे में आज किए गए दान, जप और संयम आने वाले समय में स्थायी फल देने वाले माने जाते हैं।

आज के दिन ब्रह्म योग और इन्द्र योग का भी संयोग बन रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में दुर्लभ और अत्यंत शुभ माना जाता है। ब्रह्म योग ज्ञान, विवेक और सही निर्णय की क्षमता को बढ़ाता है, जबकि इन्द्र योग मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिरता प्रदान करता है। शनिवार होने के कारण आज का दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में आइए मध्य प्रदेश , छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग जानते हैं।

आज का पंचांग - 03 जनवरी 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग  करण
 पूर्णिमा (दोपहर 03:34 तक)  आर्द्रा  शनिवार  ब्रह्म   बव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 03 जनवरी 2026

प्रहर    समय
सूर्योदय   सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय  शाम 05 बजकर 32 मिनट पर होगा।
चंद्रास्त आज नही होता।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 3 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
        ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 10 मिनट 05 बजकर 59 मिनट तक
        अभिजित मुहूर्त                            (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 43 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 06 मिनट तक

 

आज का अशुभ मुहूर्त 03 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम     मुहूर्त समय 
राहु काल  सुबह 09 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक
यमगंड    दोपहर 01 बजकर 35 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक 
गुलिक काल  सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 08 बजकर 12 मिनट तक

पौष पूर्णिमा का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

धर्म शास्त्रों में पौष पूर्णिमा को कर्म शुद्धि और पुण्य संचय का दिन माना जाता है है। हेमंत ऋतु में अन्न दान और वस्त्र दान अत्यंत फलदाई बताया गया है । और आज शनिवार के प्रभाव से आज दिन किए गए दान और कर्मों का फल धीरे-धीरे तो मिलता है लेकिन स्थायी रूप से प्राप्त होता है। आर्द्रा नक्षत्र जीवन में चल रहे मानसिक तनाव के साथ साथ कार्यों के बोझ को भी काम कर देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पौष पूर्णिमा पर किए गए उपाय अत्यंत प्रभावशाली होते है । आज के दिन सेवा, संयम और मौन से किया गया साधारण कर्म भी बड़े फल प्रदान करता है । आज के दिन चंद्रमा का मिथुन राशि में होने से है कि आज मन अस्थिर रह सकता है, इसलिए आज वाणी और निर्णय में विशेष संयम आवश्यक है।

आज का व्रत 3 जनवरी और उसका महत्व

शनिवार को पड़ने वाली पौष पूर्णिमा शास्त्रों में कर्मों की शुद्धि और आत्मसंयम रखने की विशेष तिथि मानी जाती है , गरुड़ व पद्म पुराण के अनुसार इस दिन किसी तीर्थ स्थल में स्नान और दान करने से अपने आप में संयम रखने से पुराने दोषों को शांत किया जा सकता हैं, वहीं शनिवार होने से शनि तत्व जुड़कर व्यक्ति को अपने कर्मों की जिम्मेदारी लेने की प्रेरणा देता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पूर्णिमा पर चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण शरीर के जल तत्व, नींद और मानसिक संतुलन को प्रभावित करता है, इसलिए उपवास, मौन और आत्मचिंतन मानसिक स्थिरता लाने में सहायक होते हैं। ठंड के मौसम में तिल, घी और ऊर्जा देने वाली चीजों का दान व सेवन आयुर्वेदिक रूप से भी लाभकारी होता है, इस लिए कहा गया की पूर्णिमा का महत्व केवल धार्मिक आस्था ही नहीं बल्कि शरीर, मन और व्यवहार तीनों को संतुलित करने का एक धार्मिक तरीका है।

आज का उपाय 3 जनवरी 2026

पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के आसान उपाय -

  • आज के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें खीर का भोग लगाएं।
  • जो लोग चन्द्रमा के प्रभाव से प्रभावित है उन्हें आज चन्द्रमा को दूध और चीनी मिलकर अर्घ देना चाहिए।
  • शनि से प्रभावित लोगों को आज शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए।
  • आज के दिन विशेष रूप से जो आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे उन्हें सत्य नारायण कथा अवश्य करना चाहिए।
  • मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए आज आपको 5 कौड़ी लेना चाहिए और उसे गंगाजल से धो कर के उसका पंचोपचार पूजन करना चाहिए और इसमें हल्दी लगाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

इसे भी पढ़ें- 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;