Brihaspati and dietary restrictions

क्या गुरुवार के दिन नहीं खानी चाहिए खिचड़ी?

गुरुवार का व्रत हिंदू धर्म में बहुत से लोग रखते हैं। बता दें कि इस व्रत में गुरु भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत एवं पूजन किया जाता है, साथ ही कथा में बताए गए नियम का पालन भी किया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-24, 18:20 IST

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के भक्त व्रत रखते हैं, और व्रत से जुड़ी कुछ नियमों का पालन भी करते हैं। गुरुवार व्रत को लेकर यह मान्यता है कि इस दिन का व्रत यदि कोई भक्त सच्चे मन से करता है, तो उसे हर क्षेत्र में कामयाबी और तरक्की मिलती है, आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। गुरुवार का व्रत सभी व्रतों में कठिन है, क्योंकि इस व्रत कथा में बताए गए नियमों का उल्लंघन करने पर गुरु भगवान नाराज हो जाते हैं और साधक को कई तरह के कष्ट और दुखों का सामना करना पड़ता है। गुरुवार का यह व्रत खान पान से लेकर रहन सहन तक कई सारी नियमों से संबंधित है। 

Reasons to avoid khichdi on Thursday

गुरुवार व्रत में खानपान से जुड़ी कई चीजों से परहेज करना पड़ता है। आज के इस लेख में हमने अपने एस्ट्रो एक्सपर्ट पंडित शिवम पाठक जी से इस व्रत से संबंधित खानपान के नियम के बारे में पूछते हुए पूछा है, कि आखिर क्यों इस व्रत वाले दिन खिचड़ी की सेवन नहीं करते। बहुत से पाठकों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर क्यों गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने की मनाही होती है। इस प्रश्न के बारे में पूछा, तब पंडित जी ने हमें बताया कि इस दिन खिचड़ी क्यों नहीं खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गुरुवार के दिन खरीदें ये चीजें, भगवान विष्णु हो सकते हैं प्रसन्न 

गुरुवार व्रत के दिन क्यों नहीं खाते खिचड़ी

Significance of not eating khichdi on Thursday

गुरुवार के दिन बेसन और चना दाल से बनी चीजों के सेवन के बारे में बृहस्पतिवार व्रत कथा में बताया गया है। इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए खिचड़ी के सेवन को सात्विक नहीं माना गया है। कहा जाता है कि खिचड़ी में काली दाल का उपयोग किया जाता है, जिसे शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है। खिचड़ी के सेवन से गुरु ग्रह कमजोर होता है और जीवन में दरिद्रता और दुख बढ़ने लगते हैं। खर्च में बढ़ोतरी और आय में कमी होने लगती है, ऐसे में परिवार और घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए इस दिन खिचड़ी के सेवन से बचें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Brihaspativar (Guruvar) Vrat Katha: चाहते हैं भगवान विष्णु की कृपा, तो गुरुवार को जरूर पढ़ें ये बृहस्पतिवार व्रत कथा

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;