Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा में रह न जाए कोई कमी, यहां देखें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Basant Panchami 2026 Puja Samagri List: बसंत पंचमी का दिन काफी खास होता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी मां सरस्वती की पूजा करता है उसे विघा, बुद्धि और वाणी का आशीवार्द प्राप्त होता है। ऐसे में आप भी 23 जनवरी, शुक्रवार के दिन मां सरस्वती की पूजा करके इस दिन को सेलिव्रेट कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सभी सामग्री के साथ इस पूजा को पूरा करें, ताकि आपके जीवन में हमेशा मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहे। आइए आपको पूजा सामग्री की लिस्ट विस्तार से बताते हैं।
सरस्वती पूजा के लिए सामग्री लिस्ट (Saraswati Puja Samagri List 2026)
- मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर पूजा के लिए जरूरी है कोशिश करें कि मां वीणा धारण किए हुए और हंस पर विराजमान हों।
- मूर्ति को जमीन पर सीधे न रखकर ऊंचे स्थान पर रखने के लिए चौकी जरूरी है।
- चौकी पर बिछाने के लिए पीला रंग का कपड़ा।
सरस्वती पूजा में कलश स्थापना के लिए सामग्री
- कलश मिट्टी का लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। इसमें जल भरकर पूजा स्थान पर रखा जाता है।
- कलश के मुख पर सजाने के लिए आम के पत्ते जरूरी हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा को खींचते हैं।
- कलश के ऊपर रखने के लिए नारियल लें। श्रीफल सुख-समृद्धि लाता है।
- कलश और नारियल पर बांधने के लिए मौली जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को क्यों चढ़ाए जाते हैं पीले फूल? जानें धार्मिक महत्व
सरस्वती पूजा में तिलक और पूजन सामग्री
- पीला चंदन और केसर का इस्तेमाल पूजा में किया जाएगा। ऐसे में मां को तिलक लगाने के लिए ये जरूर खरीदें।
- साबुत चावलों को हल्दी में रंग लें। अक्षत बरकत का प्रतीक माना जाता है।
- पूजा की सामग्री में हल्दी भी जरूर लें। इसे ज्ञान और पवित्रता के लिए मां को अर्पित किया जाता है।
- पीले गेंदे के फूल या सरसों के फूल ये सरस्वती मां को काफी पसंद होते हैं।
- धूप और अगरबत्ती भी पूजा सामग्री में जरूरी होती है।
- घी का दीपक मां के सामने जलाने के लिए ताकि जीवन से अंधकार मिट सके।
मां के भोग के लिए सामग्री
- पीली बूंदी या बेसन के लड्डू।
- केसर और मेवे डालकर बनाए गए मीठे चावल।
- बसंत पंचमी पर बेर का विशेष महत्व है। इसे भी भोग में जरूर रखें।
बसंत पंचमी के मौके पर आप मां सरस्वती को चढ़ाने के लिए किताबें या अन्य शिक्षा से जुड़ी सामग्री को पूजा में रख सकती हैं, ताकि आपकी सरस्वती पूजा अच्छे से पूरी हो सके और आपको या आपके बच्चों को मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त हो।
बसंत पंचमी से जुड़े अन्य आर्टिकल यहां पढ़ें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।