Krishna Mantras janmashtami

Janmashtami Puja Mantras 2023: जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण के इन मंत्रों का जाप दिलाएगा विवाह, नौकरी और तनाव से छुटकारा

Janmashtami 2023 Krishna Mantra: जन्माष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी दुख दूर हो सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-06, 17:16 IST

(krishna mantras) हिंदू पंचांग के हिसाब से भाद्रपद मास  के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण पक्ष की जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। यह दिन कृष्ण भक्तों के लिए बहुत खास माना जाता है।

जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। बता दें कि जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने का विशेष विधि-विधान है। इस दिन भक्त रात के 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के बाद उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। उसके बाद व्रत खोलते हैं। 

अब ऐसे में इस दिन कुछ प्रभावशाली मंत्र हैं। जिनका जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के किन मंत्रों का जाप करना चाहिए। 

भगवान श्रीकृष्ण के प्रभावशाली मंत्र का करें जाप (Janmashtami Puja Mantras 2023)

krishna upay

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को स्नान कराने के दौरान इन मंत्रों का जाप करें। इससे सभी दुख दूर हो सकते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। 

  • कृं कृष्णाय नम:

भगवान श्रीकृष्ण के महामंत्र का जाप करें (Chant Lord Krishna Mahamantra)

जन्माष्टमी के दन भगवान कृष्ण (भगवान कृष्ण पूजन विधि) का विधिवत पूजन करें और इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे व्यक्ति के करोड़ो जन्मों के पाप नष्ट हो सकते हैं और अअश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है।

  • श्रीकृष्णाय वयं नुम:
  • सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।
  • तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुम:।।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें -  इस साल कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी, जानें शुभ तिथि और मुहूर्त 

भगवान कृष्ण के गायत्री मंत्र का जाप करें (Chant Krishna Gayatri Mantra)

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति (सुख शांति उपाय) की प्राप्ति हो सकती है। 

  • ॐ देविकानन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

भगवान कृष्ण के इस मंत्र का करें जाप (Chant this Mantra of Lord Krishna)

जन्माष्टी के दिन इस मंत्र का जाप करने से भगवान कृष्ण भक्तों की रक्षा करते हैं। 

  • श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी,
  • हे नाथ नारायण वासुदेवा।

इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी के दिन इन ज्योतिष उपायों से सभी कष्ट हो सकते हैं दूर

भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप (Chant this Mantra to get devotion of Lord Krishna)

krishna mantras  updates

अगर आप भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस मंत्र का नित्य जाप करें। 

  • हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे।

संतान प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप (Chant this Mantra for Child) 

जन्माष्टमी के दिन संतान प्राप्ति के लिए भगवान कृष्ण के इस मंत्र का जाप करें। 

  • ॐ देवकीसुत गोविदं वासुदेव जगत्पते।
  • देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः।।

 

जन्माष्टमी के दिन इन प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;