होलिका दहन के दिन रहेगा भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया, इन 5 राशियों के जीवन में आ सकती हैं समस्याएं

होलिका दहन का दिन सभी राशियों के जीवन में अलग-अलग तरह के संकेत दे सकता है। अगर आप पहले से ही भविष्य के बारे में जानकारी ले लेते हैं तो आगे समय को अनुकूल बनाया जा सकता है। आइए जानें उन राशियों के बारे में जिन्हें इस दौरान समस्याएं आ सकती हैं।
image

होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है, जिससे नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साल 2025 का होलिका दहन विशेष है क्योंकि इस दिन भद्रा और चंद्र ग्रहण दोनों का प्रभाव रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, वहीं चंद्र ग्रहण भी मानसिक तनाव और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकता है। हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है।

यह पूर्णिमा तिथि फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होती है। भद्रा और चंद्र ग्रहण का यह संयोग विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ग्रहों की स्थिति के कारण कुछ राशियों को सचेत होने की जरूरत है, वहीं कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। अगर आप भी उन राशियों के बारे में जानना चाहते हैं जिन्हें समस्याएं हो सकती हैं, तो ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से इसके बारे में विस्तार से जानें।

होलिका दहन पर भद्रा और ग्रहण का समय

13 मार्च 2025, गुरुवार को होलिका दहन के दिन प्रातः 10 बजकर 35 मिनट से लेकर रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। वहीं 14 मार्च 2025 को होली के दिन प्रातः 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्रग्रहण दोपहर 3: 29 तक रहेगा। हालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण और सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन कुछ राशियों पर इसका असर हो सकता है। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद होंगे। वहीं कन्या राशि में केतु मौजूद रहेंगे, जिससे दो ग्रहों का मेल होगा। चूंकि दो ग्रहों के मेल से ग्रहण मेल योग बन रहा है, इसलिए कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मेष राशि

aries horoscope effect of holika dahan

साल 2025 के होलिका दहन पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का विशेष प्रभाव रहेगा, जिसका सीधा असर मेष राशि के लोगों पर पड़ सकता है। इस दुर्लभ संयोग के कारण मेष राशि के लोगों को मानसिक तनाव, कार्य में रुकावटें और पारिवारिक कलह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रहों की चाल बताती है कि इस समय कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको सचेत रहने की जरूरत है। किसी भी गलत फैसले से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है।

मिथुन राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार होलिका दहन का समय मिथुन राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन समस्याओं से भरा हो सकता है। इस दौरान आप कोई नई खरीदारी न करें और वाहन आदि के प्रयोग से बचें। ग्रहण और भद्रा के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में भी इसका प्रभाव हो सकता है। यदि आप जल्द ही विवाह की योजना बना रहे हैं तो आपको थोड़ा और इंतजार करने की जरूरत है।

इसे जरूर पढ़ें: Holika Dahan 2025 Parikrama: क्या होलिका दहन के दिन लगाई जाती है अग्नि की उल्टी परिक्रमा?

कर्क राशि

cancer zodiac holika dahan effect

होलिका दहन 2025 पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दिन आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी भी वित्तीय निर्णय को सोच-समझकर ही लें। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटेंआ सकती हैं, जिससे आपकी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में कोई भी नया कदम उठाने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। इस समय कोई बड़ा निवेश करने से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

इसे जरूर पढ़ें: Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कैसे लगता है 'ब्लड मून'

वृश्चिक राशि

भद्रा और चंद्र ग्रहण दोनों के प्रभाव से आपको होलिका दहन के दौरान ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी चली आ रही योजनाएं असफल हो सकती हैं और उनका दुष्प्रभाव आपके भविष्य में भी हो सकता है। वर्कप्लेस पर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव के योग हैं और इस दौरान आपकी मौजूदा नौकरी में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं।

मकर राशि

capricorn zodiac holika dahan

होलिका दहन के दिन पड़ने वाले भद्रा और चंद्रग्रहण के योग की वजह से मकर राशि के जीवन में समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपकी कोई योजना लंबे समय से चली आ रही है तो उसके पूरा होने में बाधाएं आ सकती हैं। कुल मिलाकर यह समय समस्याओं से भरा हो सकता है। आप अगर शादी की योजना बना रहे हैं तो धैर्य रखना जरूरी है और आपके वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। आपके जीवन में धन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

होलिका दहन के दिन भद्रा और चंद्र ग्रहण दोनों का योग कुछ राशियों के लिए समस्याओं से भरा हो सकता है। यदि आप इस अनुमान की मानें तो इससे आप भविष्य को अनुकूल बनाने की योजना बना सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP