महादेव के भक्त उनकी पूजा में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महादेव भी अपने भक्तों की प्रार्थना हमेशा सुन लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे से अनजाने में कुछ ऐसी गलती हो जाती है, जिसकी वजह से भगवान शिव की पूजा का फल हमें नहीं मिलता है। ऐसे में हमारी पूजा खराब हो जाती है। आपको बताते हैं कौन सी 2 गलतियां हैं, जिसे आपको करने से बचना चाहिए। साथ ही, आपको इसको कैसे सुधारना है।
भोलेनाथ की पूजा के तुरंत बाद हाथ न धोएं
कई सारे लोग होते हैं, जो शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद अपने हाथों को पानी से साफ कर लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको भोलेनाथ पर चढ़े जल को अपने सिर से लगाना है। इससे आपकी पूजा पूरी होगी। साथ ही, आपको इसका फल प्राप्त होगा। आप पहले भगवान शिव को जल चढ़ाएं। इसके बाद उनके शिवलिंग के जल को अपने पात्र में भरकर अपने घर ले जाएं। इससे भी शिव जी की कृपा आपके ऊपर बरसेगी।
भोलेनाथ की पूजा के बाद पीठ दिखाकर न जाएं
कई सारे लोग होते हैं, जो पूजा करने के बाद पीठ करके भगवान के सामने से निकलते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप भगवान के प्रति आराधना का अनादर कर रहे हैं। इसलिए जब भी आप शिवलिंग की पूजा करें, तो वापस पीठ दिखाकर न आएं। इससे भी महादेव रुष्ट हो सकते हैं। साथ ही, आपकी पूजा का फल भी अधूरा रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: शिवलिंग की पूजा करते वक्त न करें ये गलतियां
महादेव की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
- आप भगवान शिव की पूजा में उनकी पसंद की चीज के अलावा कुछ और न चढ़ाएं।
- जब भी आप पूजा करें तो उनके मंत्रों का उच्चारण जरूर करें।
- महादेव पर तीन के अलावा पांच या सात बलेपत्र चढ़ाएं।
- भगवान शिव को धतूरा जरूर चढ़ाएं।
- भगवान शिव के मंदिर से वापस आने के बाद प्रसाद थोड़े समय बाद खाएं।

इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप महादेव को कभी रुष्ट नहीं करेंगे। साथ ही, महादेव काफी खुश नजर आएंगे। बस आपको यह चीजें करने से बचना होगा। साथ ही, सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करनी होगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों