(Blue moon 2023) इस महीने दिनांक 30 और 31 अगस्त को रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिल सकता है। अगर वैज्ञानिक के भाषा से कहा जाए, तो इसे सुपर ब्लूमून (Super Blue Moon Supermoon) कहा जा रहा है। इस दिन चांद अन्य दिनों के अलावा अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई देगा।
बता दें, यह घटना हर दो या तीन साल में एक बार जरूर होती है। वहीं इस दिन शनि भी चंद्रमा के साथ रिंग में चक्कर लगाते हुए एक चमकीले तारे के रूप में नजर आएंगे। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से ब्लूमून के ज्योतिष उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह घटना दिनांक 30 अगस्त को रात 12 बजकर 56 मिनट पर घटित होने की संभावना है। वहीं अगली बार सूपरमून 2025 में देखा जाएगा। जो पृथ्वी के बेहद नजदीक देखा जा सकता है।
जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्या होता है ब्लूमून ( Astrological significance of Blue Moon)
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से जब एक ही माह में दो पूर्णिमा आती है, तो दूसरी पूर्णिमा पर दिखने वालके चंद्रमा (चंद्रमा ज्योतिष उपाय) को ब्लूमून कहा जाता है। वहीं जब एक ही साल में 12 की जगह 13 पूर्णिमा आती है, तो उनमें 13वीं पूर्णिमा को दिखने वाले चांद को ब्लूमून कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा आम दिन की तुलना में अधिक बड़ा और चमकदार दिखाई देगा। बता दें, दिनांक 30 अगस्त को सावन माह की पूर्णिमा भी है और उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी है। इसके लिहाज से ब्लूमून बहुत ही शुभ माना जाता रहा है।
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Ke Upay: इन पांच चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, भोले बाबा की बरसेगी असीम कृपा
जानें ब्लूमून के दौरान चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय (Timing of Bluemoon 2023)
- दिनांक 29 अगस्त दिन मंगलवार को चंद्रोदय शाम 07 बजकर 28 मिनट पर होगा।
- चंद्रास्त सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर होगा।
- दिनांक 30 अगस्त दिन बुधवार को चंद्रोदय का समय शाम 08 बजकर 08 मिनटॉ पर होगा।
- चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 42 मिनट पर होगा।
- दिनांक 31 अगस्त दिन गुरुवार को चंद्रोदय रात 08 बजकर 44 मिनट पर होगा।
- चंद्रास्त का समय सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर होगा।
ब्लूमून के साथ शनि भी आएंगे नजर
अगस्त माह में सुपर ब्लूमून के अलावा शनि को भी पृथ्वी के बेहद नजदीक और स्पष्ट देखा जाएगा। आप टेलिस्कोप की मदद से इसके रिंग्स और इसेक चारों तरफ चक्कर लगाते चंद्रमाओं को भी देख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव पर चढ़ाएं धतूरे का फूल, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
ब्लूमून ज्योतिष उपाय (Bluemoon astro tips 2023)
दिनांक 30 अगस्त को रात 12:56 आसमान में ब्लूनमून नजर आएगा। जो बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार है और सावन पूर्णिमा है। इस दिन भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) का रूद्राभिषेक करें। ऐसा करने से आपको मांगलिक दोष से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है, तो आपको इस दिन सफेद चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। इससे आपको जरूर लाभ हो सकता है।
दिनांक 30 अगस्त को ब्लूमून नजर आएगा। जो ज्योतिष के लिहाज बहुत ही शुभ माना जा रहा है। साथ ही अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों