इन 8 उपायों को अपनाकर गर्मियों में घमौरियों से पाएं राहत

इस गर्मी में चिलचिलाती धूप और उमस के कारण घमौरियां होना का खतरा बढ़ जाता है। घमौरियां होने पर शरीर में बहुत बैचेनी का अनुभव होता है और पूरे समय खुजली करने की इच्छा होती है, जिससे आप असहज महसूस करती हैं और आपको जलन भी होती हैं। घमौरियां सबसे ज्यादा गर्दन, पेट और पीठ पर होती हैं। गर्मियों में घमौरियों से बचने के लिए खाने में ज्यादा से ज्यादा आम, एलोवेरा और कच्चे प्याज का इस्तेताल करें। आज हम आपको बताने वाले है ऐसे 6 घरेलू उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप गर्मियों में घमौरियों से राहत पा सकती हैं। तो आइए जानें इन घरेलू उपायों के बारे में।

इसे जरूर पढ़ें: अच्छी सेहत के लिए अपनी सोच को बनाएं सकारात्मक, रवैये में करें यह 5 बदलाव
- नारियल के तेल में कपूर को मिक्स करके घमौरी वाली जगह पर लगाएं, इससे घमौरियां जल्द और पूरी तरह से दूर हो जाती हैं।
- अगर आपको घमौरियां हुई है तो आप कच्चे आम को धीमी आंच में भूनकर इसके गूदे को निकाल लें और फिर इस गूदे को शरीर पर लेप की तरह लगाएं, इससे घमौरियां दूर होती है क्योंकि कच्चा आम शरीर की गर्मी को ठंडा करने में बेहद कारगर साबित होता है।
- घमौरियों से परेशान है तो नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर इससे नहाएं, इससे घमौरियां जल्द दूर हो जाएंगी।
- चंदन का पाउडर लगाने से घमौरियों में राहत मिलती है। इसे पाउडर की ही तरह शरीर पर लगाएं। इसके अलावा आप चंदन के पाउडर को पानी धोलकर इसका लेप बनाकर भी घमौरियों पर लगा सकती है, इससे भी यह समस्या दूर होती है। गुलाब जल में चंदन और कपूर को घिसकर लगाने से भी राहत मिलेगी।

- खीरा शरीर को ठंडा रखता है और इसलिए घमौरी से बचने के लिए यह एक कारगर उपाय है। इसके लिए पानी में नींबू का रस डालें और इसी पानी में खीरे के पतले-पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमौरियों वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से घमौरियों जल्दी ठीक हो जाती हैं।
- अगर आपको घमौरियां हुई है तो मुल्तानी मिट्टी लगाएं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर इसका लेप बना लें और फिर इस लेप को घमौरी वाली जगह पर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी से घमौरी की जलन और खुजली से निजात मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: झुर्रियां, पीसीओडी और मोटापा दूर भगाने का बेस्ट फॉर्मूला है रोजाना 10 मिनट सूर्य नमस्कार
- घमौरियों की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा के पत्तों का गूदा दिन में दो बार घमौरियों वाली जगह पर लगाएं और इसे थोड़ी देर तक लगा रहने दें और उसके बाद धो दें। ऐसा करने से घमौरियां ठीक हो जाएंगी।
- घमौरियों की समस्या से निजात पाने के लिए घमौरियों वाली जगह पर बर्फ लगाएं, इससे घमौरी की जलन और खुजली से निजात मिलती है।
Photo courtesy- (YouTube, आकृति, Himachal Dastak, YouTube)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।