हम सभी एकसमान और ब्राइटन स्किन चाहते हैं और इसके लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं। लेकिन अगर आप ब्राइटन स्किन पाने के लिए एक बजट फ्रेंडली तरीका ढूंढ रही हैं तो ऐसे में सेब का सिरका यकीनन आपके बेहद काम आ सकता है। यह हर घर की किचन में आसानी से मिल जाता है और एसिटिक एसिड, एंजाइम और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह आपकी स्किन को ब्राइटन बनाने के साथ-साथ उसकी रंगत को एकसमान करने और काले धब्बों को कम करने में भी मदद करता है।
यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। हालांकि, इसे इस्तेमाल करते समय हमेशा एक बात याद रखनी चाहिए कि आप इसे हमेशा डायलूट करके ही लगाएं। आप ब्राइटन स्किन पाने के लिए सेब के सिरके को कई अलग-अलग तरीकों से अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप सेब के सिरके की मदद से ब्राइटन स्किन किस तरह पा सकती हैं-
सेब के सिरके और शहद से बनाएं फेस मास्क
सेब का सिरका डेड स्किन सेल्स को हटाता है, जिससे स्किन अधिक इवनटोन और ब्राइटन नजर आती है। साथ ही, शहद एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट है, जो स्किन में नमी खींचता है और उसे अधिक मुलायम बनाता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच सेब का सिरका
- 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
इस्तेमाल का तरीका-
- सेब के सिरके, शहद और गुलाब जल को अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, गुनगुने पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- आपके चेहरे के आगे चांद की चमक भी पड़ जाएगी फीकी, हेल्दी स्किन के लिए फॉलो करें ये टिप्स
यह है एक्सपर्ट की राय
सेब के सिरके और दही से बनाएं ब्राइटनिंग पैक
यह फेस पैक आपकी स्किन की डीप क्लींजिंग करता है, जिससे आपकी स्किन दमकने लगती है। जहां दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो धीरे-धीरे स्किन को एक्सफोलिएट करता है। वहीं, सेब का सिरका अतिरिक्त तेल और बैक्टीरिया को साफ करता है, जिससे स्किन साफ दिखती है।
आवश्यक सामग्री-
- एक बड़ा चम्मच दही
- एक चम्मच सेब का सिरका
इस्तेमाल का तरीका-
- एक चम्मच दही में सेब का सिरका मिलाएं।
- अब इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- अंत में, ठंडे पानी से स्किन को धो लें।
सेब के सिरके और ग्रीन टी से बनाएं टोनर
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और समय से पहले बुढ़ापा और बेजान स्किन को रोकते हैं। वहीं, सेब का सिरका पोर्स को साफ करने में मदद करता है, जिससे स्किन अधिक स्मूथ नजर आती है। इससे कुछ ही दिनों में स्किन पर गजब का ग्लो नजर आने लगता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक कप ग्रीन टी
- एक चम्मच सेब का सिरका
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक कप ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें।
- अब इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।
- इसे फ्रिज में रखें और टोनर के रूप में इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Glass Skin: मुरझाए हुए चेहरे पर आ जाएगी शीशे सी चमक, केवल 5 रुपये का यह नुस्खा कर सकता है कमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों