Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:39 PM IST

मानसून में पीरियड्स में ऐसे मेंटेन रखें हाइजीन, नहीं होगा इंफेक्शन

मानसून में पीरियड्स के दिनों में हाइजीन मेंटेन करने के लिए आप एकस्पर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2024-07-18, 19:59 IST
Menstrual health tips for rainy season

बरसात का मौसम भले ही ताजगी और खुशनुमा मौसम लेकर आता है, लेकिन यह मौसम जहां बीमारियों का घर होता है, वहीं महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान मुसीबत भी खड़ा कर सकता है। नमी और आर्द्रता के कारण वजाइनल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स की मदद से मानसून में हाइजीन मेंटेन रख सकते हैं, इससे संक्रमण से भी बचाव हो सकता है।

मानसून में पीरियड्स में कैसे मेंटेन रखें हाइजीन

menstrual sanitary pads

  • मानसून के दौरान नमी और पसीने के कारण संक्रमण का खतरा दोगुना हो जाता है, इसलिए जरूरी है कि आप हर कुछ घंटे पर अपना सेनेटरी नैपकिन या मेंस्ट्रूअल कप बदलें। एक्सपर्ट बताती है कि नैपकिन को हर 4 से 6 घंटे पर बदलना चाहिए, टेंपोन को चार से आठ घंटे पर और मेंस्ट्रूअल कप को 8 से 12 घंटे में साफ करना चाहिए।
  • एक्सपर्ट यह भी बताती है कि हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला सेनेटरी नैपकिन या मेंस्ट्रूअल कप का ही उपयोग करना चाहिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रोडक्ट आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित और आरामदायक है खराब गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपका इंटिमेट हेल्थ खराब हो सकता है संक्रमण हो सकता है। 
  • मानसून के दौरान साफ और सूखे कपड़े पहने अंडरगारमेंट्स को नियमित रूप से बदलें, सुरक्षित करें कि आपका अंडरगार्मेंट सूखा है क्योंकि नमी में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं।
  • मानसून के दौरान स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें, जब भी टॉयलेट में जाएं जननांगों को जरूर साफ करें,इसे टिशु की मदद से सुखाएं, एंटीबैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें ।गर्म पानी से इंटिमेट एरिया की सफाई करें।

यह भी पढ़ें-बारिश के मौसम में बढ़ जाती हैं स्किन से जुड़ी दिक्कतें, इन आयुर्वेदिक टिप्स की लें मदद

menstruation calendar with cotton tampons sanitary pads white flower

  • मानसून के मौसम में जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें, पर्याप्त पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद मिलती है और संक्रमण का जोखिम भी काफी कम होता है। 
  • मानसून के मौसम में अगर आप पीरियड्स के दौरान असामान्य लक्षण जैसे बहुत ज्यादा दर्द,असामान्य रक्तस्राव या किसी प्रकार की खुजली बहुत ज्यादा महसूस कर रही हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें-बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit- freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।