विटामिन डी सप्लीमेंट लेते वक्त करेंगे ये गलती, नहीं मिलेगा पूरा फायदा

जब हमारे शरीर में किसी विटामिन, मिनरल या फिर अन्य किसी जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है, तो इसके लक्षण शरीर में साफ नजर आने लगते हैं। हेल्दी रहने के लिए शरीर में कई चीजों का बैलेंस होना बहुत जरूरी है। विटामिन डी हमारे शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए जरूरी विटामिन्स में से एक है। यह एक विटामिन भी है और हार्मोन भी है। अगर शरीर में विटामिन डी का लेवल कम है, तो डॉक्टर इसे सही करने के लिए विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सप्लीमेंट्स से आपको पूरा फायदा तभी मिलेगा, जब आप इसे सही तरीके से लेंगी। विटामिन डी सप्लीमेंट लेने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
विटामिन डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Symptoms)

- चिड़चिड़ापन
- हाथों-पैरों में दर्द
- गुस्सा
- उदासी
- कमजोरी
- बार-बार बीमार होना
- बालों का झड़ना
- नींद आने में मुश्किल
शरीर में विटामिन डी का लेवल कम होने के कारण (Vitamin D Deficiency Causes)
गट हेल्थ खराब होने पर विटामिन डी की कमी हो सकती है। अगर आपकी डाइट में हेल्दी फैट्स कम हैं, सूरज की रोशनी में आप कम बैठते हैं, तो भी शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। इसके अलावा, लिवर और किडनी से जुड़ी परेशानियों के कारण भी शरीर में विटामिन डी का लेवल कम हो सकता है। कुछ दवाईयों के साइड-इफेक्ट की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- विटामिन सप्लीमेंट्स से चाहिए पूरा फायदा? जानें इन्हें खाने का सही समय
विटामिन डी सप्लीमेंट लेने का सही तरीका (When should I take Vitamin D for best results)

विटामिन डी सप्लीमेंट्स को हेल्दी फैट्स के साथ लें। विटामिन डी एक फैट में घुलने वाला विटामिन है। इसलिए यह शरीर में जल्दी अब्जॉर्ब हो, इसके लिए आप विटामिन डी सप्लीमेंट्स को हेल्दी फैट्स के साथ लें। आप इसे दूध के साथ लें या फिर गुनगुने पानी में देसी घी की कुछ बूंदे डालकर इसे लें। आपको पूरा फायदा मिलेगा।
नोट- किसी भी सप्लीमेंट को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- आपकी सेक्स लाइफ खराब कर सकती है इन विटामिन्स की कमी
विटामिन डी सप्लीमेंट लेने का यह तरीका आपके काम आ सकता है। कोई भी हेल्थ सप्लीमेंट बिना डॉक्टर के सलाह के न लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Shutterstock,Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।