मुंह में छाले होने के पीछे होते हैं ये कारण, इस एक नुस्खे से मिलेगी राहत

मुंह में छाले होना यूं तो एक छोटी सी समस्या है लेकिन इससे खाना-पीना तक मुश्किल हो जाता है। इस समस्या ने कभी न कभी हम सभी को परेशान किया है। इसके कई कारण हो सकते हैं और ये किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता है। कई बार छाले में होने वाला दर्द इतना तेज होता है कि इसे सहन कर पाना भी मुश्किल होता है। मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, न्यूट्रिन्स की कमी और खान-पान की गलत आदतें भी शामिल हैं। अगर आपको अक्सर ही मुंह में छाले हो जाते हैं, तो आपको इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
कभी-कभार मुंह में छाले होने पर आप एक घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा जानकारी दे रही हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।
मुंह में छाले के कारण
- मुंह में छाले होने के पीछे सबसे बड़ा कारण पेट ठीक से साफ न होना है।
- जिन लोगों का पेट ठीक से साफ नहीं होता है, कब्ज की समस्या बनी रहती हैं, उन्हें इस परेशानी से अधिक दो-चार होना पड़ता है।
- पेट में गर्मी बढ़ जाने पर भी मुंह में छाले हो जाते हैं।
- शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होना भी मुंह में छाले का कारण है।
- अक्सर नींद पूरी न होने पर भी यह समस्या हो सकती है।
- लंबे समय तक स्ट्रेस (स्ट्रेस के कारण थकान) का बने रहना भी एक कारण है।
- शरीर में पानी की कमी भी इसकी वजह है।
- किसी तरह का इंफेक्शन या पित्त बढ़ा होना भी मुंह में छाले पैदा कर सकता है।
रामबाण है यह नुस्खा
कई बार मुंह में होने वाले छाले 1-2 दिन में अपने आप ठीक हो जाते हैं। यहां हम आपको मुंह के छाले दूर करने के लिए एक आसान से नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इससे छाले कुछ ही वक्त में सही हो सकते हैं। मुंह में कच्चे और ठंडे दूध को 2-3 मिनट के लिए रखकर पूरे मुंह में घुमाएं। ऐसा 3-4 बार करें। आपको मुंह के छालों में आराम महसूस होगा। ठंडा दूध गर्मी को मारता है और इसी वजह से छाले में राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें- Home Remedy: आटे में रोजाना ये '1 चीज' मिलाकर खाएंगी तो जिदंगी भर नहीं होगी कब्ज
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।