आयुर्वेद के अनुसार अच्छी सेहत के लिए खाने के बाद करें यह एक काम

आयुर्वेद में हमारे खान-पान पर विशेष ध्यान दिया गया है। खाने की सही मात्रा, सही समय और सही गुणों के आधार पर, यह शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है, यही आयुर्वेद का मूल है। भोजन अगर सही हो तो हमारे शरीर में ओजस(जीवन शक्ति) बढ़ा सकता है और अगर गलत हो तो अमा(विष) बढ़ा सकता है। आयुर्वेद में हमारे शरीर में मौजूद तीन दोषों वात,पित्त और कफ को सही तरह से बैलेंस करना भी जरूर माना गया है। कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं। गलत खान-पान और खाने से जुड़े सही नियमों को फॉलो न करना, इसके पीछे का कारण है।
आयुर्वद में अच्छी सेहत और डाइजेशन के लिए खाने के बाद एक काम जरूर करने की सलाह दी जाती है। इसके बार में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।
क्या कहता है आयुर्वेद?

आयुर्वेद खाने के बाद 'शतपावली' की सलाह देता है। यानी की खाने के बाद आपको 100 कदम चलना चाहिए। हर मील के बाद 100 कदम चलने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद में डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए भी इसे सबसे कारगर तरीका माना गया है। खाने के बाद 100 कदम चलने या लगभग 15 मिनट लगने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। शतपावली असल में एक मराठी शब्द है। खाने के बाद चलना हमारी बहुत पुरानी परंपरा है। अगर आप हर मील के बाद इसे फॉलो करेंगे तो आपको कुछ ही दिनों में अंतर महसूस होगा।
यह भी पढ़ें- इन 3 आदतों से खराब होता है आपका हाजमा, आज ही छोड़ें
क्या मिलेंगे फायदे?

- डाइजेशन में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, खाने के बाद चलना बहुत जरूरी है। अगर आप हर मील के बाद लगभग 100 कदम चलते हैं तो इससे आपका हाजमा अच्छा रहता है।
- खाना खाने के बाद अगर आप बैठे रहते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से खाना ठीक से पच नहीं पाता है। ऐसे में खाने के बाद टहलना मेटाबॉलिज्म के लिए भी अच्छा है। (मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाले फूड्स)
- खाने के बाद अक्सर लोगों को सुस्ती महसूस होती है, आलस आता है, काम में मन नहीं लगता है, ऐसे में शतपावली से आपको मदद मिल सकती है। खाने के बाद 100 कदम चलने से स्फूर्ति बनी रहती है।
- आयुर्वेद के अनुसार खाने के बाद तेजी से नहीं चलना चाहिए। इससे बॉडी में मौजूद दोष जैसे वात, पित्त और कफ बढ़ सकते हैं। खाने के बाद 100 कदम टहलें। इससे कैलोरीज भी बर्न होती हैं।
यह भी पढ़ें-ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्दी बनाएं
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।