Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:14 AM IST

नाक छिदवाने से स्‍टाइलिश और फैशनलेबल दिखने के साथ सेहतमंद भी रहेंगी आप

आजकल लड़कियां फैशनलेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए नाक छिदवाना पसंद करती हैं। लेकिन वह यह नहीं जानती हैं कि इससे उनकी सेहत को भी फायदा होता है।
Updated:- 2018-07-03, 19:49 IST
nose piercing health main

यूं तो नाक छिदवाना भारतीय परंपरा है, लेकिन आजकल लड़कियां फैशनलेबल और स्टाइलिश दिखने के लिए नाक छिदवाना पसंद करती हैं। लेकिन बहुत कम लड़कियां जानती हैं कि यह उनकी खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय परंपरा के हिसाब से बहुत अच्छा भी है। पहले नाक छिदवाने का चलन कम हो गया था लेकिन आजकल इसका ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। आजकल तो लड़कियां ट्रेंड के हिसाब से कई तरह के नोज रिंग पहनना पसंद करती है। खासतौर पर शादी के मौकों पर दुल्हन को नाक में नथ पहनाई जाती है। भले ही महिला ने नाक न छिदवाया हो लेकिन एक रिवाज के रूप में सभी उसके अनुरूप चलते हैं। भारतीय महिलाएं भी खुशी-खुशी शादी के मौको पर अपनी नाक में रिंग पहनने के लिए तैयार हो जाती हैं।

सालों से महिलाएं नाक छिदवाती आ रही हैं। परन्तु इसके पीछे की वजह को नहीं समझ पायी हैं। वे बस इसे एक सौंदर्य बढ़ाने का जरिया मानती हैं। देखने में खूबसूरत लगने वाली नाक की बाली, आपके शरीर पर भी लाभकारी असर डालती है। आइए आयुर्वेद के अनुसार नाक छिदवाने के फायदे के बारे में जानें।

nose piercing health inside

डिलीवरी पेन होता है कम

आयुर्वेद में महिलाओं के नाक छिदवाने को बेहद खास माना जाता है। आयुर्वेदिक में इसे चिकित्सा से जोड़ कर देखा गया है। यह कहा जाता है कि अगर महिला अपनी बाईं और की नाक छिदवाती है तो उसे डिलीवरी के दौरान दर्द सहन करने में मदद मिलती है। आइए आयुर्वेद के अनुसार नाक छिदवाने के फायदे के बारे में जानें।

Read more : कान छिदवाने से खूबसूरती ही नहीं, हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं

दर्द से मिलती है राहत

नाक छिदवाने से आपके बॉडी के स्‍पेशल प्रेशर पॉइंट्स प्रभावित होते हैं। इनसे बॉडी में खास प्रेशर पैदा होता जो हॉर्मोन पैदा करता है। यह हॉर्मोन आपके दर्द को कम करने में मदद करते हैं। जिस तरह एक्यूपंक्चर के जरीए लोगों को दर्द से राहत मिलती है उसी तरह नाक छिदवाने से भी महिलाओं को कई तरह के दर्द से राहत मिल जाती है।

nose piercing health inside

गुस्‍सा आता है कम

कान और नाक शरीर के ऐसे अंग होते हैं जो ब्‍लड के सही सर्कुलेशन में मदद करते हैं। दिमाग तक ब्‍लड पहुंचाने के लिए इन दोनों अंगों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कान और नाक के प्रेशर पॉइंट पर छिदवाने के कारण ब्‍लड सर्कुलेशन सही होता है और दिमाग की शक्ति बढ़ती है। नाक छिदवाने से महिलाओं को गुस्सा कम आता है और उनका ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है।

Read more: बिछिया पहनने से पति के साथ आपकी भी बढ़ेगी लाइफ

आंखें होती है हेल्‍दी

नाक छिदवाना एक्यूप्रेशर थैरेपी की तरह ही फायदेमंद होता है। नाक और कान छिदवाते समय जिन पॉइंट्स पर दबाव डालते हैं वे सीधे आंखों को फायदा पहुंचाते हैं।

nose piercing health inside

पीरियड्स नहीं होते है मिस

हमारे शरीर के सभी अंग तंत्रिका और नसों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। नाक छिदवाने से महिलाओं को पीरियड्स का दर्द कम होता है क्योंकि नाक के एक्यूप्रेशर पॉइंट रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़े होते हैं इसलिए नाक छिदवाने से भी पीरियड्स का दर्द कम होता है और साथ ही पीरियड्स मिस होने की समस्या भी नहीं होती है।
अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि फैशन के साथ-साथ सेहतमंद भी रखता है नाक छिदवाना।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।