Broccoli In Winter:पौष्टिक सब्जियों की बात करें तो इसकी एक लंबी लिस्ट है। इन्हीं सब्जियों में से एक है ब्रोकली जिसे विंटर का सुपरफूड कहा जाता है। ये सब्जी पोषक तत्वों का भंडार है। बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता है लेकिन अगर इसके फायदे जान जाएं तो इसे रोजाना डाइट में शामिल करेंगे। चलिए जानते हैं ब्रोकली किन-किन समस्याओं में फायदा पहुंचा सकता है।
ब्रोकली के फायदे
डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद
ब्रोकली में फाइबर की हाई मात्रा होती है जो पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है। इससे आंतों का हेल्थ भी सही रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है।फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ नियमित मल त्याग को बढ़ावा दे सकते हैं।
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद
ब्रोकली में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, फास्फोरस और अन्य विटामिन सी होते हैं। ये सभी समृद्ध पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। ये पोषक तत्व आंखों को मस्कुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद से बचाने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
ब्रोकली में विटामिन सी की मात्रा हाई होती है। विटामिन सी से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है जो सर्दियों में संक्रमण और अन्य बीमारियों से लड़ने में आपको तैयार करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से होने वाले डैमेज से प्रोटेक्ट करते हैं।
बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद
ब्रोकली में कैल्शियम और विटामिन के दोनों का उच्च स्तर होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए जरूरी है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस जैसे अन्य पोषक होते हैं। इसके सेवन से सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़े- Liver Health: लिवर को हेल्दी रखने के लिए फॉलो करें ये 3 टिप्स
कोलेस्ट्रॉल घटाएं
ब्रोकली घुलनशील फाइबर से भरपूर होती है जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में आपकी मदद कर सकती है। ब्रोकोली में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र में बाइल एसिड के साथ जुड़ने में मदद करता है। इससे हमारे शरीर से आसानी से कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल आता है।
कैसे करें ब्रोकली का सेवन
- ब्रोकली को सलाद में शामिल करें।
- सूप बना कर पिएं।
- ब्रोकोली को ऑमलेट में शामिल करें।
- मिक्स वेज राइस में शामिल करें।
- स्मूदी बना कर पिएं।
यह भी पढ़े-खाने के बाद महसूस होती है ब्लोटिंग? इस ड्रिंक से मिलेगी मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों