बालों के लिए गजरा बनाने में ही नहीं...स्किन से जुड़ी दिक्कतों में भी काम आता है यह फूल, जानें कैसे करें डाइट में शामिल

मोगरे के फूल से बनने वाला गजर अक्सर महिलाएं बालों में लगाती हैं और यह उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करने से स्किन से जुड़ी दिक्कतों में भी आराम मिलता है।
image

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर महिलाएं उसमें मोगरे के फूलों का गजरा लगाती हैं। खासकर, भारतीय परिधानों के साथ बालों में गजरा सजाने का चलन तो न जाने कबसे चला आ रहा है। बेशक मोगरे के फूलों का खजरा खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसे डाइट में शामिल करने से भी कई फायदे मिल सकते हैं। जी हां, मोगरे का फूल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है। खासकर, स्किन से जुड़ी दिक्कतों में यह बेहद फायदेमंद है। इन फूलों को भिगोकर इन्हें किस तरह डाइट में शामिल करना है और इसे क्या लाभ मिल सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

मोगरे के फूलों को इस तरह डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं स्किन से जुड़े कई फायदे

  • मोगरे के फूल शरीर को डिटॉक्स करते हैं। इनमें मौजूद तत्व शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। हमारी बॉडी में मौजूद ये टॉक्सिन्स, डाइजेशन को खराब करने और स्किन को फीका बना सकते हैं। ऐसे में शरीर का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है।
  • मोगरे के फूल, स्किन को चमकदार बनाते हैं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • इन फूलों का पानी लिवर और किडनी की भी डिटॉक्स करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
  • इनकी तासीर ठंडी होती है। यह गैस, डाइजेशन, अपच और बदहजमी समेत पेट से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर करते हैं और डाइजेशन को मजबूत बनाते हैं। इनसे पेट भी ठंडक मिलती है।
  • इस पानी को पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है। सब्जा के बीजों की तासीर भी ठंडी होती है। ये भी डाइजेशन को सुधारते हैं और कब्ज को दूर करते हैं।
  • सब्जा के बीज स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं और इनसे स्किन मुलायम बनती है और चेहरे पर निखार आता है।
  • सब्जा बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये एक्ने को कम कर सकते हैं।
  • सौंफ के बीज, डाइजेशन को सुधारने, फेस ब्लोटिंग कम करने और शरीर को ठंडक देने का काम करते हैं।

कैसे करें मोगरे के फूल को डाइट में शामिल?

how to use mogra phool for skin health

सामग्री

  • मोगरे के फूल- लगभग 20
  • पानी- 1 गिलास
  • सब्जा सीड्स- 1 चम्मच (भीगे हुए)
  • चीनी- 1 चम्मच
  • सौंफ के बीजों का पाउडर- 1 टीस्पून
  • शुगर सीरप- 1 चम्मच

यह भी पढ़ें-Dil Se Indian: बालों के झड़ने से हैं परेशान? रोज पिएं इस फूल की चाय

विधि
मोगरे के फूलों को रातभर पानी में भिगो दें।
अगली सुबह एक गिलास में सब्जा के भीगे हुए बीज, शुगर सीरप और सौंफ के बीजों का पाउडर डालें।
इसमें मोगरे के फूलों का पानी मिलाएं।
इसे फ्रेश ही पिएं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज होने पर सिर्फ मीठा छोड़ने से नहीं चलेगा काम! इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल

मोगरे के फूल से इस तरह ड्रिंक बनाकर आप स्किन से जुड़ी दिक्कतों में राहत पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP